फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'day Spcl: विनोद खन्ना से जुड़े 12 ऐसे राज, यकीं करना मुश्किल होगा

Fri, 06 Oct 2017 01:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 13
विनोद खन्ना
आज अपने जमाने में हैंडसम हंक रहे एक्टर विनोद खन्ना का जन्मदिन है। इस मौके पर हम बता रहे हैं, उनकी जिंदगी से जुड़े ऐसे-ऐसे राज, जिन पर यकीं करना मुश्किल है।
विज्ञापन

2 of 13
विनोद खन्ना - फोटो : SELF
6 अक्तूबर 1946 को जन्मे विनोद खन्ना की मौत 27 अप्रैल 2017 को हुई और इस घटना ने देश को हिलाकर रख दिया था। इससे ज्यादा होश उड़ाने वाली थी, उनकी मरने से पहले वायरल हुई एक तस्वीर। विनोद खन्ना के निधन ने उनके साथ काम कर चुके सहयोगी अदाकारों और उनके चाहने वालों को गम में डुबो दिया था। विनोद खन्ना के साथ काम कर चुके फिल्मकारों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इसे एक दौर का अंत कहा।
विज्ञापन

3 of 13
विनोद खन्ना
अदाकार रजा मुराद बताते हैं कि विनोद खन्ना बेहतरीन स्पिन बाउलर भी थे। रजा मुराद के अनुसार विनोद खन्ना जी की यह खूबी बहुत कम लोग ही जानते थे। विनोद खन्ना जी के साथ 'इंसानियत के देवता, 'एक और एक ग्यारह, 'बांबे 405 मील समेत अनेकों फिल्में कर चुके अदाकार रजा मुराद बताते हैं कि एक बार वह लोग फिल्म सिटी में शूटिंग से फुर्सत पाकर क्रिकेट खेल रहे थे तो उन्हें विनोद खन्ना जी की यह खूबी पता चली।

4 of 13
विनोद खन्ना
रजा मुराद ने बताया कि विनोद खन्ना जी ने उस समय उन्हें कहा था कि वह तुम्हें अभी बोल्ड कर देंगे। उन्होंने विनोद खन्ना जी को कहा कि आप इतनी स्पिन बोले डाल रहे हो तो मुझे कैसे आऊट करोगे। मगर उन्होंने एक ओवर में तीन बार आऊट कर दिया। विनोद जी जब बॉलिंग करते थे तो उनकी स्पिन बाउलिंग बैटिंग करने वाले को चकमा दे जाती थी। उनकी इस खूबी व क्वालिटी के  बारे में उनके करीबी मित्र ही जानते होंगे।
विज्ञापन

5 of 13
विनोद खन्ना
विनोद खन्ना के साथ फिल्म 'इंसाफ में अभिनय कर चुके अदाकार दिलिप ताहिल कहते हैं कि उनके  साथ बिताए पल आज उन्हें याद आ रहे हैं। फिल्मी पर्दे पर तो उनकी एंट्री हर फिल्म में धमाकेदार होती ही थी, मगर असल जीवन में भी उनके  जैसा हैंडसम हंक व गुड लुकिंग अदाकार कोई न होगा। असल जिंदगी में भी उनकी एंट्री फिल्म स्क्रीन की एंट्री से कम नहीं होती थी।
विज्ञापन

6 of 13
विनोद खन्ना
दिलिप ताहिल बताते हैं कि वह पार्टियों में अक्सर मिला करते थे। एक बार जब वह दिल्ली में एक पार्टी दौरान होटल पहुंचे तो वहां उनके आते ही हंगामा मच गया था। उनकी एंट्री पर फिल्मों की तरह ही उनके चाहने वाले उमड़ पड़े थे। दिलिप ताहिल ने विनोद खन्ना जी के साथ काम करने को अपना सौभाग्य मानते हैं। विनोद खन्ना के निधन से भावुक दमदार खलनायक रंजीत कहते हैं कि उनके लिए यह बेहद दु:ख की घड़ी है, क्योंकि विनोद खन्ना जी के साथ उनके काफी करीबी रिश्ते रह चुके हैं।
विज्ञापन

7 of 13
विनोद खन्ना
विनोद खन्ना के साथ फिल्म 'रिस्क में अभिनय कर चुके बॉलीवुड अदाकार यशपाल शर्मा का कहना है कि इस फिल्म में विनोद खन्ना जी उनके बड़े भाई बने थे। उन्होंने विनोद जी के साथ यही एक फिल्म की थी और उनके साथ काम करने का बेहतरीन अनुभव रहा। हम दोनों ने बैंकॉक व मुंबई में पंद्रह दिन का शैड्यूल पूरा किया था। इस दौरान उन्हें काफी करीब से जानने का मौका मिला। वह समय के बेहद पाबंद थे और काफी अनुसाशनपसंद भी थे। वह अपने सहयोगी कलाकारों को काफी कोआपरेट करते थे।

8 of 13
विनोद खन्ना
यशपाल शर्मा कहते हैं कि जब फिल्म 'रिस्क के प्रीमियर पर वह परिवार सहित पहुंचे थे तो वहां उन्होंने गले से लगाते हुए मेरे काम की तारीफ की थी। यशपाल क अनुसार उनके जानकारों से सुना था कि विनोद खन्ना जी सैट पर काफी हंसी-मजाक करते रहते हैं। मगर जिन दिनों वह उनके साथ 'रिस्क की शूटिंग कर रहे थे उन दिनों वह चुप-चुप रहने लगे थे और बहुत कम बोलते थे। शायद उन दिनों ही वह अस्वस्थ्य चल रहे थे। पिछले दिनों जब उनकी बेहद अस्वस्थ हालत में वायरल हुई तस्वीर देखी थी तो बेहद दु:ख हुआ था कि अपने जमाने के हैंडसम अदाकार का यह कैसा हाल हो गया है।

9 of 13
विनोद खन्ना
फिल्म 'क्षत्रिय समेत अनेकों फिल्मों में विनोद खन्ना के साथ अभिनय कर चुके अदाकार पुनीत इस्सर का कहना है कि इस दुनिया में आने वाले हर व्यक्ति का अंत भी तय है। मगर विनोद खन्ना जैसे गुजरे जमाने के हैंडसम, माचो मैन व गुड लुकिंग अदाकार का बीमारी से अस्वस्थ्य होने के चलते निधन बेहद दुख:द है। पुनीत इस्सर के अनुसार विनोद खन्ना जी अपने दौर में इंटरनेशनल व हॉलीवुड स्टॉरों की तरह दिखते थे। उन्होंने 'क्षत्रिय फिल्म में उनके साथ काम किया था।

10 of 13
विनोद खन्ना - फोटो : Twitter
पुनीत इस्सर कहते हैं कि उनके पिता सुदेश इस्सर ने विनोद खन्ना को लेकर दो फिल्में 'सौदा व 'द चीट की थी। 'सौदा में विनोद जी पहली बार बतौर हीरो लांच हुए थे। इससे पहले वह बॉलीवुड में खलनायक के तौर पर काम कर रहे थे। वह अपने जमाने के ऐसे सुपर स्टॉर थे जो खतरनाक स्टंट भी खुद ही किया करते थे। उनकी एक्शन टाइमिंग भी लाजवाब थी।

11 of 13
विनोद खन्ना
विनोद खन्ना के साथ 'आखिरी अदालत व 'दयावान जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुके अदाकार मंगल ढिल्लों कहते हैं कि उनके निधन से एक दौर का अंत हो गया है। वह अपने जमाने के दमदार अदाकार थे। उनके जैसी दमदार पर्सनेलिटी बहुत कम अदाकारों में देखने को मिलती है। विनोद खन्ना के साथ उनकी एक फिल्म 'जमीन आज तक रिलीज न हो सकी है।

12 of 13
विनोद खन्ना
'बंटवारा, 'जुर्म, 'इंसानियत के देवता, 'दीवानापन समेत कई फिल्मों में विनोद खन्ना के साथ अभिनय कर चुके चरित्र अदाकार अवतार गिल कहते हैं कि विनोद खन्ना सही मायने में हीरो थे। वह बोलते बेहद कम थे, मगर मुस्कुराते बहुत ज्यादा थे। कॉलेज के दिनों में उनकी फिल्म 'मेरा गांव, मेरा देश देखी तो उनकी अभिनय प्रतिभा के कायल हो गए थे। बाद में उनके साथ पहली बार काम करने का मौका मिला तो उन्हें करीब से जाना। विनोद खन्ना जी के साथ उनकी दो फिल्में 'धर्म व 'शेर कंप्लीट हुई पड़ी हैं, मगर रिलीज न हो सकी। फिल्म 'शेर में विनोद जी के साथ संजय दत्त भी हैं।
विज्ञापन

13 of 13
विनोद खन्ना
मुकेश ऋषि को विनोद जी के साथ 'परम्परा न कर पाने का मलाल बॉलीवुड अदाकार मुकेश ऋषि को आज विनोद खन्ना के निधन पर वो दिन याद आ गए जब फिल्म 'परम्परा की शूटिंग दौरान वह घोड़े से गिर चोटिल हो गए थे और उन्हें यह फिल्म छोडऩी पड़ी थी। मुकेश ऋषि कहते हैं कि वह विनोद जी के साथ फिल्म 'परम्परा कर रहे थे, मगर उस दरमियान घोड़े से गिरने पर वह घायल हो गए थे। जिस कारण उन्हें आराम के चलते फिल्म छोड़नी पड़ी। मगर वह अक्सर पार्टियों व अवार्ड समारोहों में कई बार विनोद खन्ना जी से मिल चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें