डेरा प्रमुख की 25 अगस्त को कोर्ट में पेशी को लेकर जिला पुलिस अलर्ट हो गई है। वहीं डेरा संगत ने नामचर्चा कर सरकार को साफ शब्दों में चेतावनी दी।
विज्ञापन
2 of 9
Haryana News
पानीपत में डेरा संगत ने लघु सचिवालय के नजदीक एक गार्डन में नामचर्चा कर सरकार को साफ शब्दों में चेतावनी दी। डेरा संगत ने कहा गुरु को आंच आई तो वो सरकार गिराने में भी पीछे नहीं हटेंगे। संगत ने जीटी रोड पर लठों के साथ खड़े होकर शक्ति प्रदर्शन भी किया। इन सबके बीच प्रशासन व पुलिस की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
3 of 9
Haryana News
रविवार को जीटी रोड स्थित एक गार्डन में नाम चर्चा का आयोजन किया। जिसमें जिले भर से सैकड़ों की संख्या में डेरा प्रेमियों ने भाग लिया। इस दौरान बॉबी जैन इंसा व धर्मबीर सिंह इंसा ने दावा किया कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख के नेतृत्व में साध-संगत ने देश, समाज, मानवता की हर तरह से सेवा की है। लेकिन कुछ लोग डेरा प्रमुख के खिलाफ साजिश रच रहे हैं।
4 of 9
Haryana News
साध-संगत ने फैसला लिया है कि वे गुरुजी को पंचकूला नहीं जाने देंगे। गुरुजी अगर जाएंगे तो हमारी लाशों से होकर जाएंगे। गुरुजी को असामाजिक तत्वों ने जालसाजी के तहत झूठे मुकदमे में फंसाया है। साध-संगत उनके मंसूबे को पूरा नहीं होने देगी। साध-संगत में इतना रोष है कि वे मरने-मिटने को भी तैयार हैं।
विज्ञापन
5 of 9
Haryana News
नामचर्चा के दौरान साध-संगत ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वे डेरा सच्चा-सौदा सिरसा जाएंगे। साध-संगत ने एक स्वर में नारे लगाए, सच्चे सौदे की सोच कर, पहरा देंगे ठोक कर। डॉक्टर एमएसजी से जो टकराएगा, चूर-चूर हो जाएगा।
विज्ञापन
6 of 9
Haryana News
- फोटो : File Photo
नजर नहीं आई पुलिस
जीटी रोड स्थित गार्डन में रविवार को नाम चर्चा को लेकर हजारों की संख्या में साध-संगत पहुंची। इस दौरान जीटी रोड पर डेरा प्रेमी लाठियां लेकर जीटी रोड पर खड़े रहे। लाठियां लेकर इस प्रकार तैनात रहने की बात पर डेरा प्रेमियों ने कहा कि वे लोग साध-संगत की सुरक्षा को लेकर ही यहां तैनात है। गार्डन में हजारों की संख्या में डेरा प्रेमी पहुंचे, लेकिन इस दौरान पुलिस कहीं पर भी नजर नहीं आई।
विज्ञापन
7 of 9
Haryana News
- फोटो : फाइल फोटो
सरकार बना सकते हैं तो गिराने में भी वक्त नहीं लगाएंगे
गुस्साई संगत ने कहा कि पिताजी पर लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। उन्हें षड़यंत्र के तहत फंसाया जा रहा है। सरोज इंसा, वीना इंसा, मीना इंसा, अनीता इंसा, बंटी इंसा, कविता इंसा ने कहा कि अगर संगत सरकार बनाना जानती है तो उस सरकार को गिराने में भी वक्त नहीं लगाएगी। उन्होंने कहा कि अगर सरकार की तरफ से कोई नेगेटिव आर्डर आता है तो जिस बाग को चार चांद लगाएं हैं, उसी बाग को उजाड़ भी देंगे।
8 of 9
- फोटो : फाइल फोटो
एडीजीपी ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के दिए निर्देश
जिला में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेने के लिए रविवार को हरियाणा पुलिस के एडीजीपी लॉ एंड आर्डर अकील मोहम्मद पानीपत पहुंचे। लघु सचिवालय में तृतीय तल पर स्थित कांफ्रेंस हाल में जिला पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। बैठक मे 25 अगस्त को सीबीआई न्यायालय डेरा प्रमुख पर दिए जाने वाले निर्णय को ध्यान में रखते हुए कानून एवं व्यवस्था को लेकर जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि कानून व्यवस्था को हर हाल में बरकरार रखें।
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा की 25 अगस्त को होने वाली पेशी को लेकर जिले की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। जो पुलिस अधिकारी छुट्टी पर गए थे, उन्हें वापस बुला लिया है। सभी थाना व चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में चौकसी बढ़ाने के निर्देश दे दिए गए हैं। लोगों से भी शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है। असामाजिक तत्वों पर भी पुलिस नजर रख रही है।
देसराज, डीएसपी, लॉ एंड ऑर्डर, पानीपत।