डेरा मुखी की पेशी को लेकर पंजाब अलर्ट पर है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर है वहीं नाम चर्चा घरों के आसपास कई चीजों पर पाबंदी भी लगा दी गई है, देखिए
विज्ञापन
2 of 7
Punjab News
डेरा सच्चा सौदा सिरसा प्रमुख गुरमीत रामरहीम से जुड़े मामले में सीबीआई अदालत पंचकूला की ओर से 25 अगस्त को सुनाए जाने वाले फैसले के मद्देनजर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हैं। सोमवार को डीसी ने अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान निर्देश दिया कि नाम चर्चा घरों के निकट विशेष चौकसी बरती जाए।
विज्ञापन
3 of 7
Punjab News
फाजिल्का में धारा 144 लागू
डीसी ने डेरा प्रेमियों व डेरे के जिम्मेदार सदस्यों से शांति-व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि जिले में धारा 144 लागू है। इसलिए पांच से अधिक व्यक्ति किसी स्थान पर एकत्रित न हों। उन्होनें पूरे जिले में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए हाई अलर्ट घोषित किया गया है वहीं सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की गलत अफवाह न फैलाने की अपील की।
4 of 7
Punjab News
मुख्य सचिव ने की वीडियो कांफ्रेंसिंग :
पंजाब सरकार के मुख्य सचिव के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक के बाद अधिकारियों से बातचीत की। जानकारी देते हुए डीसी ने कहा कि 25 अगस्त को हाई अलर्ट की स्थिति को देखते हुए विभिन्न पुलिस टीमों का गठन किया गया है। उपायुक्त ने कहा कि फैसले वाले दिन पूरे जिले में किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पहले से ही सुरक्षा के उचित प्रबंध करें।
विज्ञापन
5 of 7
Punjab News
उन्होंने पुलिस अधिकारियों को 24 अगस्त को फ्लैग मार्च निकालने की हिदायत दी। बैठक में मौजूद सभी एसडीएम को निर्देश दिए गए कि वे अपने क्षेत्र डेरा प्रमुखों, सिख जत्थेबंदियों तथा सामाजिक संस्थाओं के साथ बैठकें कर क्षेत्र में शांति बरकरार रखने की अपील करें। यदि गांवों में कोई अप्रिय घटना की स्थिति सामने आती है तो वे तुरंत संबंधित उपमंडल मजिस्ट्रेट को सूचित करें।
विज्ञापन
6 of 7
Punjab News
नाम चर्चा घरों के पास केरोसिन, एसिड, लाठी डंडे व हथियार लाने पर पाबंदी
कहा कि नाम चर्चा घरों के आसपास घातक वस्तुएं जैसे केरोसिन, एसिड, लाठी डंडे व हथियार लाने पर पाबंदी लगाई जाए। इसके साथ ही किसी सार्वजनिक स्थान पर पांच या पांच से अधिक व्यक्ति एकत्रित हों तो उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाए।
डॉ. पाटिल ने नाम चर्चा घरों के आसपास वीडियोग्राफी करवाकर प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखने के आदेश दिए। बैठक में सहायक कमिश्नर जगदीप सहगल, रणदीप सिंह हीर, एसपीएच जसविंदर सिंह, एसडीएम अबोहर मैडम पूनम सिंह, एसडीएम फाजिल्का बलवीर राज सिंह, सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र कुमार मौजूद थे।