फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलेआम किया था इजहार-ए-इश्क और 1 मुट्ठी चावल में शादी, बेहद रोमांटिक है पहलवान की लव स्टोरी

Wed, 13 Feb 2019 09:10 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
vinesh phogat, Somveer Rathi
वैलेंटाइन डे के मौके पर हम आपको सुना रहे हैं इंटरनेशनल पहलवान की बेहद रोमांटिक लव स्टोरी, जिसने पूरी दुनिया के सामने इजहार-ए-इश्क किया था। एक मुट्ठी चावल में शादी हुई थी।
विज्ञापन

2 of 6
vinesh phogat and somveer rathi
हम बात कर रहे हैं इंटरनेशनल पहलवान गोल्ड मेडलिस्ट विनेश फोगाट की, जिन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड सोमवीर राठी के साथ लव मैरिज की। दोनों की शादी सिर्फ एक मुट्ठी चावल में हुई थी। विनेश फोगाट ने खुलेआम सोमवीर से अपने प्यार का इजहार किया था।
विज्ञापन

3 of 6
vinesh phogat
विनेश फोगाट ने 2018 में एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। मेडल जीतकर जब वे वतन लौटीं, तो परिवार वालों की मौजूदगी में उन्होंने एयरपोर्ट पर ही अपना जन्मदिन मनाया और सोमवीर राठी को सगाई की अंगूठी पहनाकर अपना हमसफर बनाया।

 

4 of 6
vinesh phogat
इससे पहले विनेश फोगाट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सोमवीर राठी के साथ एक फोटो शेयर करके शादी करने का एलान किया था। इस फोटो के साथ विनेश ने पोस्ट लिखी- ये मेरे द्वारा लिया गया अभी तक का सबसे अच्छा बड़ा निर्णय है। मुझे इस बात की खुशी है कि तुमने मुझे जीवन के लिए चुना है।
विज्ञापन

5 of 6
vinesh phogat
विनेश ने बताया कि रेलवे में एक साथ नौकरी करने के दौरान उनकी नजदीकियां बढ़ीं। पहलवान होने के नाते वह उसे पहले से जानती ही है। मुलाकातों का सिलसिला रेलवे में नौकरी के दौरान शुरू हुआ। मिलते जुलते हम दोनों ने एक दूसरे को जाना, समझा और शादी करने का फैसला ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
vinesh phogat
सोमवीर भी राष्ट्रीय स्तर के पहलवान हैं। उन्होंने पांचवीं तक की पढ़ाई अपने गांव बख्ता खेड़ा में ही की है। फिलहाल सोमवीर रेलवे में टीटीई के पद पर जयपुर जोन में तैनात हैं। सोमवीर के पिता राजपाल राठी सेना से रिटायर्ड हैं और वह गांव के सरपंच रह चुके हैं। वहीं सोमवीर की मां गृहिणी हैं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें