वैलेंटाइन डे के मौके पर पढ़ें नवजोत सिद्धू की बेहद रोमांटिक प्रेम कहानी। उन्होंने नवजोत कौर से इजहार-ए-इश्क ऐसे किया, वे इंकार ही नहीं कर सकीं। तरीका आप भी आजमा सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 7
नवजोत सिद्धू पत्नी नवजोत कौर सिद्धू के साथ
- फोटो : फाइल फोटो
पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू के मुताबिक, उन्हें नवजोत कौर से पहली नजर में ही प्यार हो गया था, मगर उन्हें मनाने में उन्हें काफी वक्त लगा। सिद्धू ने बताया कि वो जहां से रोज निकलती थीं वहां एक चिकेन की दुकान थी। वो रोज वहां चिकेन खाते थे और उनका इंतजार करते रहते थे।
विज्ञापन
3 of 7
नवजोत सिद्धू पत्नी नवजोत कौर सिद्धू के साथ
- फोटो : फाइल फोटो
नवजोत कौर जब भी वहां से अपनी एक सहेली के साथ निकलती थीं वो उनके पीछे-पीछे चलने लगते थे। पीछे से सिद्धू उन्हें कहते थे हां कर दो, हां कर दो। मगर वो ना, ना कहते हुए आगे निकल जाती थीं। ये सिलसिला काफी दिनों तक चलता रहा मगर आखिरकार नवजोत कौर ने सिद्धू को हां कर दी।
4 of 7
नवजोत सिद्धू और उनके परिवार की अनदेखी तस्वीरें
नवजोत कौर ने बताया कि सिद्धू को मुझे पटाने में ज्यादा समय लग गया। जब मैं पट गई और शादी की बारी आई तो सिद्धू कहने लगे कि पहले जन्मपत्री दिखाउंगा, फिर शादी करूंगा। नवजोत कौर ने हंसते हुए कहा कि मैंने भी ठान लिया था कि अब देर नहीं करनी और शादी करनी है, फिर हमने शादी कर ली।
विज्ञापन
5 of 7
नवजोत सिद्धू और उनके परिवार की अनदेखी तस्वीरें
इसके बाद सिद्धू ने मेरी जन्मपत्री दिखाई और हमारे 36 गुण मिले। नवजोत सिद्धू ने बताया कि घर में जब उनकी पत्नी को कुछ खरीदना होता है तो वे उन्हें शेरू, शेरू के नाम से पुकारती हैं। जब मुझे ये इस नाम से बुलाती हैं तो मैं समझ जाता हूं कि अब बस जेब खाली ही होने वाली है।
विज्ञापन
6 of 7
नवजोत सिद्धू और उनके परिवार की अनदेखी तस्वीरें
जब नवजोत कौर जरा सा गुस्सा होती हैं तो मुझे शेरी, शेरी कहकर बुलाती हैं और जब वो ज्यादा गुस्से में होती हैं तो कहती हैं, तु की करदा है यहां, ये मेरा घर है। पूर्व क्रिकेटर सिद्धू ने बताया कि उन्हें उनकी पत्नी के हाथों का खाना सिर्फ एक बार ही मिला। उन्होंने रायता में बैंगन डाल कर बनाया था, साथ में भिन्डी भी बनाई थी।
जब रायता देखा तो सोचा कि ये कैसा रायता है, जिसमें भिन्डी डली हुई है वो भी इतनी बड़ी। इसके बाद जब मैंने भिन्डी खाई और उसे जैसे ही खींचा वो नीचे तक आ गई और छोड़ते ही गुलेल की तरह से मुंह पर ठांय से लगी। इसके बाद जब मेरी पत्नी ने पूछा कि खाना कैसा बना है तो मैंने कहा था- बहुत अच्छा। ये पहली और आखिरी बार था जब उन्होंने मेरे लिए खाना बनाया था।