फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentines Day: राजी नहीं थे मां-बाप, फिर भी की लव मैरिज, सुषमा स्वराज की रोमांटिक प्रेम कहानी

Thu, 14 Feb 2019 05:28 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
सुषमा स्वराज
मां-बाप शादी करने के लिए राजी नहीं थी, फिर भी देश के सबसे युवा एडवोकेट जनरल से लव मैरिज की। पढ़ें विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की रोमांटिक प्रेम कहानी, आपका दिल महक उठेगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
सुषमा स्वराज
मोदी सरकार में बतौर विदेश मंत्री कार्यरत सुषमा स्वराज आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। क्योंकि आज वैलेंटाइन डे है, तो इस मौके पर उनकी प्रेम कहानी के बारे में जानना तो लाजमी है। सुषमा स्वराज ने लव मैरिज की थी, वो भी उस जमाने में, जब लड़कियों को पर्दे में रखा जाता था।

 
विज्ञापन

3 of 7
सुषमा स्वराज
मध्य प्रदेश के विदिशा से सांसद सुषमा स्वराज का जन्म 14 फरवरी 1952 को हरियाणा के अंबाला में हुआ। सुषमा स्वराज बेहद शानदार, बेबाक और जबरस्त व्यक्तित्व वाली मंत्री होने के साथ-साथ बेहद संजीदा इंसान भी हैं। ये अपने जिंदादिल और दरियदिल स्वभाव के लिए दुनिया भर में जानी जाती हैं।

4 of 7
सुषमा स्वराज
सुषमा स्वराज के पति का नाम स्वराज कौशल है। इन्होंने लव मैरिज की है और दोनों का प्यार कॉलेज के दिनों में परवान चढ़ा था। 13 जुलाई 1975 को इनकी शादी हुई। पति स्वराज कौशल सुप्रीम कोर्ट के जाने-माने लॉयर हैं। उन्हें महज 34 साल की उम्र में देश का सबसे युवा एडवोकेट जनरल बना दिया गया था।
विज्ञापन

5 of 7
sushma swaraj
स्वराज कौशल 37 साल की उम्र में मिजोरम के गवर्नर भी बन गए थे। वे 1990 से 1993 तक उस पद पर रहे। सुषमा और स्वराज की प्रेम कहानी पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के लॉ डिपार्टमेंट में शुरू हुई। वहां दोनों पहली बार मिले, मुलाकातों का दौर शुरू हुआ। प्यार हुआ, वो परवान चढ़ा और दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया।

 
विज्ञापन

6 of 7
sushma swaraj
पर सुषमा और स्वराज को शादी करने के लिए खूब पापड़ बेलने पड़े। क्योंकि दोनों के परिवार वाले इस शादी के लिए तैयार नहीं थे। क्योंकि वो दौर तब का था, जब बेटियों को पर्दे के पीछे रखा जाता था। प्रेम विवाह करना तो दूर, होने वाले दूल्हे की शकल भी नहीं दिखाई जाती थी। लेकिन सुषमा स्वराज ने हिम्मत दिखाई और जैसे-तैसे परिवार को मनाकर शादी रचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सुषमा स्वराज
सुषमा स्वराज 25 साल की उम्र में हरियाणा की कैबिनेट मंत्री बन गई थीं। उनकी एक बेटी है बांसुरी, जो वकील है। वह ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट है। पति स्वराज कौशल 1998 से 2004 तक हरियाणा से राज्यसभा के सांसद भी रह चुके हैं। सुषमा स्वराज कई भाषाएं जानती हैं। वे एनसीसी से भी जुड़ी थी और बेहद बबाकी से हिन्दी बोलती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें