फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentines Day: दिल छू लेगी इस महिला के प्यार और समर्पण की अनोखी कहानी

Wed, 14 Feb 2018 07:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
जालंधर की महिला गुरजीत कौर की लव स्टोरी
वैलेंटाइन डे के मौके पर आपको सुना रहे हैं एक महिला के अनोखे प्यार और समर्पण की कहानी, जो आपके दिल के तारों को छू लेगी और आप कहेंगे वैलेंटाइन हो तो ऐसी।
विज्ञापन

2 of 5
valentines day
इनका नाम है गुरजीत कौर। पंजाब के जालंधर की रहने वाली गुरजीत ने पति के लिए विदेश की नौकरी छोड़ दी। पति प्रभदयाल जग्गी के लिए यह दुनिया की सबसे अच्छी बीवी और मां है। जग्गी 20 साल से ब्रेन स्टेन के कारण बेड पर हैं। गुरजीत कौर इनकी देखभाल तो करती ही हैं, साथ में छोटे बेटे नवी को भी संभालती हैं। नवी स्पेशल चाइल्ड है। पेरेलाइज्ड पति और स्पेशल चाइल्ड की देखभाल करती गुरजीत को देखकर आप इन्हें सेल्यूट करेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
Valentines day
गुरजीत बताती हैं कि नौ साल की थीं जब न्यूजीलैंड गई। बीए तक पढ़ी, फिर जॉब ढूंढने के लिए निकली तो अनुभव न होने के कारण मिली नहीं। एक अस्पताल में काम करने का मौका मिला। मैं एक नरम दिल लड़की थी, दूसरों का दुख दर्द नहीं देख पाती थी। अस्पताल की नौकरी के दौरान कई बार बेहोश हुई और मां ने कहा कि नौकरी छोड़ दो, पर डटी रही। 12 साल तक यह नौकरी की, फिर नौकरी छोड़कर इंडिया आ गई।

4 of 5
love couple
गुरजीत बताती हैं कि इसी नौकरी का अनुभव है कि पति जग्गी की मेडिकल केयर भी कर लेती हूं। कभी-कभी सोचती हूं कि रब्ब ने यह नौकरी इसीलिए कराई ताकि पति की इस मुश्किल वक्त में देखभाल करने के लायक बन सकूं। गुरजीत कहती हैं कि इन 19 सालों में उसे एक बात की तसल्ली है कि पति को कभी बेड सोर की समस्या से नहीं गुजरना पड़ा। परिवार में बेटा जसप्रीत जस्सी एमबीए है और न्यूजीलैंड में है। नवप्रीत सिंह नवी साथ रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
love couple
गुरजीत कौर ने बताया कि जग्गी संगीत से जुड़े रहे हैं। हादसे से पहले तक वह हंस राज हंस, गोल्डन स्टार मलकीत सिंह के साथ संगत कर चुके हैं। इनके उस्ताद पूर्ण शाह कोटी रही। इनके लिखे गीत कलियों के बादशाह कुलदीप माणक और गुरदास मान भी गा चुके हैं। कुलदीप माणक, मलकीत सिंह ने प्रभदयाल जग्गी के लिखे गीत गाए हैं। डॉक्टरों की एडवाइस थी कि म्यूजिक इनकी हेल्थ सुधार सकता है, इसलिए सारा दिन घर में म्यूजिक चेनल चलते रहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें