वैलेंटाइन डे के मौके पर हम आपको सुना रहे हैं उस ओलंपियन पहलवान की रोमांटिक लव स्टोरी, जिनसे प्यार का इजहार उनकी जीवनसंगिनी ने किया था।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
पहलवान योगेश्वर दत्त की अनोखी शादी
राजनेता की बेटी एक पहलवान के प्यार में पड़ गई, वो भी इस तरह कि सात फेरे लेकर हमसफर बना लिया उन्हें। हम बात कर रहे हैं ओलंपियन पहलवान योगेश्वर दत्त और उनकी पत्नी शीतल की। 16 जनवरी 2017 को दोनों ने शादी कर ली और साथ ही लोगों के लिए मिसाल पेश की। दरअसल, योगेश्वन ने शीतल से बिना दहेज के शादी की और सगाई में सिर्फ एक रुपया शगुन लिया।
7 फेरे लेने के बाद जब पत्रकारों ने शीतल से पूछा कि उन्हें योगेश्वर कैसे पसंद आए तो उन्होंने जवाब दिया कि वह मेरे माता-पिता की पसंद हैं, लेकिन उनमें कई खास बातें ऐसी हैं जो उन्हें दूसरों से अलग बनाती हैं और जिसके कारण वे उनके दिल को छू गए। शीतल बताती हैं कि योगेश्वर बिल्कुल डाउन टू अर्थ रहते हैं और जैसे दिखते है वैसे ही रहते हैं।
4 of 5
पहलवान योगेश्वर दत्त की अनोखी शादी
शीतल ने बताया कि ईमानदारी और सादगी उनकी सबसे बड़ी क्वालिटी है, जिसके हम कायल हैं। योगी इंटरनेशनल लेवल पर जितने बड़े स्टार हैं व्यवहार में उतने ही सरल हैं। शीतल कांग्रेस नेता जयभगवान शर्मा की इकलौती बेटी हैं। वह बीए फाइनल ईयर की स्टूडेंट हैं। शर्मा 1991 में सीएम रहे भजनलाल से प्रेरित होकर राजनीति में आए। बताया जाता है कि योगेश्वर के गुरु मास्टर सतबीर ने शीतल से उनका रिश्ता तय कराया है।
बिना दहेज शादी करने के सवाल पर योगेश्वर बताते हैं कि उनके परिवार में दहेज लेने और देने की परंपरा नहीं रही है। उनकी तीनों बहनों की शादी बिना दहेज के हुई तो भाई की शादी भी बिना दहेज के की गई। योगेश्वर ने कहा कि वह मिट्टी से जुड़े रहे हैं और शादी भी जमीनी स्तर वाली होनी चाहिए, जिसमें किसी तरह का कोई दिखावा नहीं होना चाहिए। इस कारण पूरी सादगी के साथ शादी हो रही है।