फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैलेंटाइन संडे रहा फन डे, लग्गी रौणकां, वेखो चंडीगढ़ दे नजारे

Mon, 15 Feb 2016 10:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
एक तो संडे, ऊपर से वैलेंटाइन डे, साथ में खिलखिलाता मौसम। पूरा दिन मजे का रहा। चंडीगढ़ में खूब रौनक लगी रही। आप भी देखिए कुछ खूबसूरत नजारे।
विज्ञापन

वैलेंटाइन संडे रहा फन डे, लग्गी रौणकां, वेखो चंडीगढ़ दे नजारे

2 of 8
पंजाब कला भवन में वैलेंटाइन डे की शाम गायक सर्बजीत चीमा और दिलजीत कौर के नाम रही। रंधावा उत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम में दोनों ने खूब रंग जमाया।
विज्ञापन

वैलेंटाइन संडे रहा फन डे, लग्गी रौणकां, वेखो चंडीगढ़ दे नजारे

3 of 8
कार्यक्रम में सेशन जज एसके अग्रवाल, एडीजे नाज्जर सिंह, सिविल जज अमनिंदर सिंह  बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। लोक गायक सर्बजीत सिंह चीमा ने तू दाता दतार मेरी लाज रख की शब्द के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की।

वैलेंटाइन संडे रहा फन डे, लग्गी रौणकां, वेखो चंडीगढ़ दे नजारे

4 of 8
इसके बाद भंगड़े की बीट पर...ढाई दिन दी जिदंगानी मैला दो धड़िया गाने पर शानदार प्रस्तुति दी। पैसा जिवे नचाई जांदा दुनिया औवे नचीं जादी......घुमदे ने यार पर यारिया निभा वाले यार वी, रंगला पंजाब गाकर दर्शकों की तालियां बटोरी।
विज्ञापन

वैलेंटाइन संडे रहा फन डे, लग्गी रौणकां, वेखो चंडीगढ़ दे नजारे

5 of 8
परेड ग्राउंड में सूफी सिंगर सतिंदर सरताज ने लोगों को झुमाया। सर्ब सांझ इंटरप्राइजेस वेलफेयर सोसाइटी, मोहाली की तरफ से सेक्टर-34 परेड ग्राउंड में एक चैरिटी शो आयोजित किया गया। शो का मुख्य आकर्षण पंजाबी सिंगर सतिंदर सरताज थे।
विज्ञापन

वैलेंटाइन संडे रहा फन डे, लग्गी रौणकां, वेखो चंडीगढ़ दे नजारे

6 of 8
सरताज ने अपने गानों की एक के बाद एक शानदार प्रस्तुति देकर वहां उपस्थित लोगों की खूब वाहवाही लूटी। एसएसपी डॉ. सुखचैन सिंह गिल इस कार्यक्रम में विशेष मेहमान के रूप में उपस्थित थे जिन्होंने मंच पर आकर अवार्ड दिए। सोसाइटी के प्रधान केएस गिल ने बताया कि सोसाइटी का यह पहला चैरिटी शो है।
विज्ञापन

वैलेंटाइन संडे रहा फन डे, लग्गी रौणकां, वेखो चंडीगढ़ दे नजारे

7 of 8
वैलेंटाइन डे के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ में ही सेक्टर 10 स्थित लेजर वैली में विंटेज कार रैली निकाली गई। जिसमें काफी संख्या में कपल्स ने अपनी कारों के साथ हिस्सा लिया।
विज्ञापन

वैलेंटाइन संडे रहा फन डे, लग्गी रौणकां, वेखो चंडीगढ़ दे नजारे

8 of 8
वहीं, सेक्टर 17 में वैलेंटाइन की निराली रौनक देखने को मिली। कपल्स, एक दूजे के हाथों में हाथ। किसी के हाथ में गुलाब तो किसी के हाथ में दिल शेप के गुब्बारे। हर कोई अपने प्यार के साथ मस्ती मारने में मस्त दिखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें