फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैलेंटाइन डे: होगा प्यार का इजहार, डंडा तैयार

Sat, 14 Feb 2015 04:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 9
आज वैलेंटाइन डे है। आज के दिन युवा एक-दूसरे से प्यार का इजहार करेंगे, लेकिन उनके इजहार पर पुलिस के डंडे की नजर भी रहेगी।
विज्ञापन

वैलेंटाइन डे: होगा प्यार का इजहार, डंडा तैयार

2 of 9
आज वैलेंटाइन डे के मौके पर शहर भर में पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) कैंपस में मजनुओं से निपटने के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

वैलेंटाइन डे: होगा प्यार का इजहार, डंडा तैयार

3 of 9
पीजीआई के सामने पीयू के गेट नंबर-1 से गाड़ियों की एंट्री पूरी तरह बंद रहेगी। जरूरत पड़ने पर गेट नंबर 3 भी बंद किया जा सकता है।

वैलेंटाइन डे: होगा प्यार का इजहार, डंडा तैयार

4 of 9
हालांकि, सेक्टर-15 के सामने गेट नंबर-2 से सभी वाहनों की एंट्री होती रहेगी। वहीं, सुबह आठ से शाम छह बजे तक गर्ल्स हॉस्टल से छात्राओं को बाहर जाने के लिए वार्डन से अनुमति लेनी होगी।
विज्ञापन

वैलेंटाइन डे: होगा प्यार का इजहार, डंडा तैयार

5 of 9
सुरक्षा के मद्देनजर पीयू चीफ सिक्योरिटी के द्वारा बिना आई कार्ड दिखाए कैंपस में किसी को एंट्री नहीं दी जाएगी और आउटसाइडर पर खास नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

वैलेंटाइन डे: होगा प्यार का इजहार, डंडा तैयार

6 of 9
गर्ल्स हॉस्टल के बाहर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। गर्ल्स हॉस्टल के गेड़ी रूट को भी बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन

वैलेंटाइन डे: होगा प्यार का इजहार, डंडा तैयार

7 of 9
पीयू कैंपस में बढ़ते ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए शुक्रवार से नया प्रयोग किया गया। कैंपस में सभी रोड साइड पर गाड़ियों की पार्किंग पर रोक लगा दी गई है।

वैलेंटाइन डे: होगा प्यार का इजहार, डंडा तैयार

8 of 9
वीसी ऑफिस और फिजिक्स कैंटीन से हॉस्टल नंबर-5 की तरफ जाने वाली सड़कों को व्हीकल फ्री रखा जाएगा। नए प्रोजेक्ट के लिए 15 सिक्योरिटी गार्ड तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

वैलेंटाइन डे: होगा प्यार का इजहार, डंडा तैयार

9 of 9
पीयू वीसी ने निर्देश दिए हैं कि 3 बजे तक गेट बंद रखा जाएगा। कैंपस में किसी तरह की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीसीटीवी से पूरे कैंपस की मॉनिटिरिंग की जाएगी। सिर्फ पीयू आई कार्ड से ही कैंपस में एंट्री दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें