फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी बैले डांसर की हत्या, जांच में कई सनसनीखेज खुलासे

Wed, 18 Nov 2015 08:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली/पानीपत
विज्ञापन
1 of 7
भारत में पहले भी कई बार परफॉर्म कर चुकी उज्बेकिस्तान की बैले डांसर युवती की हत्या कर दी गई है। जांच में कई खुलासे हुए हैं। देखिए, पूरा मामला।
विज्ञापन

विदेशी बैले डांसर की हत्या, जांच में कई सनसनीखेज खुलासे

2 of 7
पानीपत जिले के करहंस गांव के खेतों में गत 25 सितंबर को सूटकेस में जली हालत में मिला शव उज्बेकिस्तान की बैले डांसर शहनाजा सुकनोवा का था। पुलिस ने इस मामले में गगन नाम के युवक को गिरफ्तार किया था। जांच में पाया गया कि गगन और उसकी साथी महिला ने सुकनोवा की दिल्ली में हत्या कर शव को करहंस के पास खेतों में जला दिया था।
विज्ञापन

विदेशी बैले डांसर की हत्या, जांच में कई सनसनीखेज खुलासे

3 of 7
शहनाजा सुकनोवा 2011 में भारत भ्रमण पर आई थी और शव बरामद होने वाले दिन से करीब डेढ़ महीना पहले दिल्ली से लापता हो गई थी। उसके परिजनों ने इस संबंध में मामला दर्ज करवाया था। हत्या का कारण पैसे का लेन-देन बताया जा रहा है। पुलिस ने हत्यारोपी गगन से मौके की निशानदेही कराई और उसके कबूलनामे की वीडियो रिकार्डिंग की।

विदेशी बैले डांसर की हत्या, जांच में कई सनसनीखेज खुलासे

4 of 7
शहनाजा शकनोवा की बहन नादिरा ने बताया कि वह एक बैले डांसर थी और इंडिया में कई बार परफॉर्म करने आती थी। वह पहले भी कई बार भारत आ चुकी थी। नादिरा ने बताया कि उसकी बहन को बड़ी बेरहमी से मारा गया। हत्या के समय वह डेढ़ माह की गर्भवती थी।
विज्ञापन

विदेशी बैले डांसर की हत्या, जांच में कई सनसनीखेज खुलासे

5 of 7
दिल्ली पुलिस सोमवार को गगन को वारदात स्थल पर लेकर पहुंची। इस दौरान उनके साथ ही शहनाजा सुकनोवा के परिजन भी थे। पुलिस निशानदेही करवाकर आरोपी को वापस अपनी गाड़ी की तरफ ले जाने लगी। इसी बीच पीड़ित परिवार आरोपी पर टूट पड़े और उसके साथ मारपीट करने लगे।
विज्ञापन

विदेशी बैले डांसर की हत्या, जांच में कई सनसनीखेज खुलासे

6 of 7
दिल्ली में सुकनोवा की हत्या करने के बाद शव को खुर्दबुर्द करने के लिए हत्यारोपी दिल्ली से करनाल तक गए, लेकिन उनको शव फेंकने की जगह नहीं मिली। ऐसे में उन्होंने 25 सितंबर को जीटी रोड स्थित पूर्व मंत्री करतार सिंह भडाना की कोठी के पीछे करहंस गांव के रकबे के खेतों में सूटकेस सहित शव को जला दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेशी बैले डांसर की हत्या, जांच में कई सनसनीखेज खुलासे

7 of 7
पानीपत डीसीपी गोरखपाल राणा के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की मदद करहंस के पास सूटकेस में जले शव की शिनाख्त शहनाजा शकनोवा के रूप में की है। वह उज्बेकिस्तान की रहने वाली थी और भारत भ्रमण पर आई थी। आरोपियों ने उसकी दिल्ली में हत्या की थी और उसके शव को करहंस के पास जला दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें