गर्मी शुरू होते ही कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। एसी का यूज भी एक बीमारी दे सकता है, जरा बचकर रहिएगा। देखिए कहीं आपको न हो जाए।
विज्ञापन
2 of 9
एयर कंडीशंड
- फोटो : file
यदि आपके घर और दफ्तर में एसी लगा है तो यह सेहत के लिए खतरनाक भी हो सकता है। दरअसल, एसी की वजह से सर्दी में पनपने वाला स्वाइन फ्लू का वायरस भीषण गर्मी में भी हमला कर रहा है। हाल ही में स्वाइन फ्लू के पांच रोगी मिलने से इसका खुलासा हुआ है। डाक्टरों का कहना है कि इन मरीजों में एसी की वजह से स्वाइन फ्लू फैला था।
विज्ञापन
3 of 9
Swine Flu
मई-जून माह की भीषण गर्मी में जब तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक होता तब स्वाइन फ्लू के पांच मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग हैरान है। क्योंकि स्वाइन फ्लू सर्दी में पांव पसारता रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. जया गोयल का कहना है कि घर और दफ्तर में एसी के इस्तेमाल से स्वाइन फ्लू के वायरस फैलने की आशंका रहती है।
4 of 9
swine flu
हाल ही में स्वाइन फ्लू के जो पांच रोगी मिले हैं वह एसी का इस्तेमाल करते थे। एसी यूज होने वाले कमरे का तापमान औसतन 20-25 डिग्री रहता है, जोकि गर्मी में बाहर के तापमान से लगभग आधा होता है। भीषण गर्मी में स्वाइन फ्लू का वायरस इसी कारण से फैलता है।
विज्ञापन
5 of 9
swine flu
स्वाइन फ्लू आमतौर पर ठंड के मौसम में होता है। मई में स्वाइन फ्लू के पांच रोगी मिले। पांचों मरीज शहर के प्राइवेट अस्पतालों में दाखिल थे। घर में एसी यूज होने के चलते वायरस फैलने से सभी स्वाइन फ्लू की चपेट में आए थे।
- डॉ. जया गोयल, जिला मलेरिया अधिकारी, हिसार
विज्ञापन
6 of 9
swine flu
यह है स्वाइन फ्लू
स्वाइन फ्लू एक ऐसी बीमारी है, जो कि रोगी व्यक्ति (संक्रमित) से स्वस्थ मनुष्य में फैलती है। स्वाइन फ्लू मौसमी फ्लू की तरह एक-दूसरे में फैलता है। स्वाइन फ्लू नए वायरस की तरह सामने आया है। इसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भारतीय में नहीं है।
विज्ञापन
7 of 9
swine flu
ऐसे फैलता है स्वाइन फ्लू
जब संक्रमित व्यक्ति खांसता या छींकता है और उसके कण स्वस्थ मनुष्य पर गिरते हैं तो उसे भी संक्रमित कर देते हैं। जब संक्रमित मनुष्य अपने हाथ पर खांसता है या छींकता है और उन्हीं संक्रमित हाथों से अन्य वस्तुओं कंप्यूटर, मोबाइल, दरवाजा, टीवी, रिमोट आदि छूता है या दूसरे लोगों से हाथ मिलाता है तो वह संक्रमण उनमें भी हो जाता है। स्वाइन फ्लू एक से दूसरे व्यक्ति में फैलता है।
8 of 9
swine flu
स्वाइन फ्लू के लक्षण
तीव्र गति से बुखार, खांसी, गला खराब होना, जुकाम, बदन दर्द होना, तेज सिर दर्द होना, सांस में तकलीफ, उल्टी आना या दस्त लगना स्वाइन फ्लू के लक्षण हैं।
स्वाइन फ्लू से ऐसे करें बचाव
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. जया गोयल का कहना है कि मनुष्य को खांसते या छींकते समय रुमाल या टिश्यू पेपर का इस्तेमाल करना चाहिए। संक्रमित व्यक्ति से उचित दूसरी बनाएं या मास्क का प्रयोग करें, साबुन से 30 सेकंड तक अपने हाथ अच्छी तरह धोएं, भीड़ वाली जगह पर न जाएं, उचित मात्रा में पानी पीएं, पौष्टिक आहार और अच्छी नींद लें, बच्चे में स्वाइन फ्लू की आशंका होने पर उसे स्कूल व खेलने न भेजें।