बैंक खाते में जमा कराया पैसा सेफ रखना है, तो एटीएम का पिन और डिटेल चोरी होने से बचाएं। इसके लिए आपको एक ट्रिक अपनानी होगी, जानने को क्लिक करें।
विज्ञापन
2 of 7
atm card
आजकल एटीएम में कार्ड क्लोनिंग डिवाइस मिलने की घटनाएं हो रही हैं। इससे बैंकों के साथ ग्राहकों में हड़कंप मचा हुआ है। चंडीगढ़ में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे में लोगों के पैसे को खतरा पैदा हो गया है। साइबर एक्सपर्ट राजेश राणा के अनुसार, हर किसी को एटीएम से कैश निकालते समय कुछ सावधानियां जरूर बरतनी चाहिएं।
विज्ञापन
3 of 7
atm card
एटीएम पिन को चोरी होने से बचाएं
जब भी एटीएम का इस्तेमाल करते हैं तो उस एटीएम के अंदर आपके अलावा कोई दूसरा नहीं होना चाहिए। पिन नंबर डालते वक्त एटीएम के कीपैड को कवर कर लें। बैंक की एसएमएस अपडेट के लिए बैंक की सेवाओं में पंजीकरण कराएं, ताकि जब भी आपके कार्ड का दुरुपयोग हो तो तुरंत उसका अलर्ट आपके मोबाइल पर आ जाए।
4 of 7
atm PIN
यदि आपका एटीएम विवरण चोरी हो गया है तो क्या करें?
जल्द से जल्द संबंधित बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर कॉल कर अपने कार्ड को ब्लॉक करवाएं, ताकि बैंक की राशि को बचाया जा सके। अब यदि मान लीजिए कि आपके पास ए बैंक का एटीएम है और आप बी बैंक के एटीएम से पैसा निकालने गए थे तो शिकायत को बैंक में ही करानी होगी। जितनी जल्दी बैंक को सूचना देंगे, उतना नुकसान कम होगा। बैंक के साथ पुलिस को भी अपनी शिकायत दर्ज करवाएं।
विज्ञापन
5 of 7
atm
आपका पैसा कौन देगा?
जिस बैंक ने आपको कार्ड जारी किया है, वही बैंक आपको पैसा देगा। मगर आपको यह स्थापित करना होगा कि आप धोखाधड़ी के शिकार हुए हैं, तभी बैंक भुगतान के लिए आगे बढ़ता है। आरबीआई के अनुसार, उस मामले में ग्राहक की देनदारी शून्य होगी, जिसमें किसी तीसरे व्यक्ति के द्वारा अनाधिकृत लेन-देन किया गया हो। इसमें बैंक के सिस्टम में कमी है। उपभोक्ता को 24 घंटे के भीतर अपने साथ हुए धोखाधड़ी की शिकायत बैंक को देनी होगी।
विज्ञापन
6 of 7
atm fraud
बैंक पैसा न दें तो क्या करें
यदि बैंक पैसा नहीं देता है तो आपके सामने एक विकल्प है। बैंकिंग लोकपाल। चंडीगढ़ में बैंकिंग लोकपाल सेक्टर 17 स्थित रिजर्व बैंक आफ इंडिया की चौथी मंजिल में बैठते हैं। बैंकिंग लोकपाल हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, पंचकूला के ग्राहकों की शिकायत सुनते हैं। शिकायत आफिस में जाकर कर सकते हैं या फिर आरबीआई की वेबसाइट पर जाकर आनलाइन शिकायत कर सकते हैं।
बैंक एटीएम मशीन में क्लोनिंग कार्ड डिवाइस लगाने के मामले सामने आए हैं। शिकायत के बाद एफआइआर दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज में कुछ आरोपियों की तस्वीरें कैद हुई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - नीलांबरी विजय जगदाले, एसएसपी, चंडीगढ़