आईएएस अफसर बनना चाहते हैं, तो यूपीएससी क्लीयर करने वाले इस असिस्टेंट कमिश्नर पति-पत्नी का फॉर्मूला अपनाइए। निश्चित ही सफलता मिलेगी और इतिहास रच देंगे, लीजिए सफलता के टिप्स।
विज्ञापन
2 of 5
सांकेतिक तस्वीर
यूपीएससी 2019 की परीक्षा में हरियाणा के रोहतक जिले के सुनील श्योराण ने 192वीं रैंक हासिल की है। सुनील ने चौथी बार में एग्जाम क्लीयर किया। वर्ष 2018 में उन्होंने 250वीं रैंक हासिल की थी। उन्होंने पहली बार वर्ष 2016 में पत्नी के साथ परीक्षा दी थी, जिसमें पत्नी स्वाति ने 313वीं रैंक हासिल की थी। फिलहाल दोनों पति-पत्नी नागपुर में इनकम टैक्स विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर के पद तैनात हैं।
विज्ञापन
3 of 5
सांकेतिक तस्वीर
मूल रूप से बेरी के डराणा गांव निवासी सुनील श्योराण के रिजल्ट की खबर जैसे ही घर तक पहुंची, खुशियों की लहर दौड़ पड़ी। अब बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। सुनील की शादी तीन साल पहले चरखी दादरी की रहने वाली स्वाति से हुई थी। दोनों ने शादी के बाद ही साथ में सिविल सेवा की तैयारी करनी शुरू कर दी थी। दोनों ने तैयारी के दौरान एक-दूसरे का सहयोग किया और अब दोनों आईएएस हैं।
4 of 5
सांकेतिक तस्वीर
सुनील ने बताया कि यह सफलता कड़ी मेहनत और माता-पिता के आशीर्वाद से ही मिली है। किसी भी समस्या के समाधान के लिए हम पति-पत्नी आपस में ही डिस्कस कर हल निकाल लेते थे। इससे तैयारी के दौरान काफी मदद मिलती थी। सेल्फी स्टडी पर ज्यादा फोकस किया। तैयारी के दौरान ताजा मुद्दों पर ज्यादा ध्यान दिया। अखबार और मैगजीन से ज्यादा मदद मिली। जो अन्य तैयारी करने वालों के लिए भी यह जरूरी होता है।
राइटिंग प्रैक्टिस पर भी फोकस किया। रोजाना ऑनलाइन 6 से 8 घंटे तक लगातार पढ़ाई करते थे। कभी अपने लक्ष्य का पीछा करना नहीं छोड़ा और सफलता हाथ लग गई। स्पेशल टॉपिक बनाकर अभ्यास किया, ऑनलाइन स्टडी भी की। इसलिए मुश्किल नहीं हुई। कोई भी लक्ष्य तब तक मुश्किल है, जब तक उसे ईमानदारी से हासिल करने की कोशिश नहीं हो। लक्ष्य को लेकर कोशिश निरंतर करो, असफलता को भी सफलता पाने का एक स्टेप समझो।