फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC टॉपर अनमोल करेंगे वो काम, जो किसी IAS ने नहीं किया होगा, मां बाप को नाज

Fri, 02 Jun 2017 09:46 AM IST
amarujala.com- Presented by: खुशबू गोयल
विज्ञापन
1 of 6
Anmol Sher Singh Bedi
यूपीएससी एग्जाम में ऑल इंडिया सेकेंड टॉपर अनमोल शेर सिंह बेदी अब ऐसा काम करेंगे, जानकर मां बाप का सीना चौड़ा हो गया और आप भी सैल्यूट करेंगे।
विज्ञापन

2 of 6
Anmol Sher Singh Bedi
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में पुरुष वर्ग में टॉप करने वाले अमृतसर के अनमोल शेर सिंह बेदी ने कहा कि परिणाम देखकर उनको भरोसा नहीं हुआ। मैं दहेज प्रथा के खिलाफ हूं, इसलिए दहेज के खिलाफ जंग लड़ूंगा और बिना दहेज के शादी करूंगा। मां बाप को भी कह दिया है और वे मेरे इस फैसले से बहुत खुश हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Anmol Sher Singh Bedi
यूपीएससी का परिणाम घोषित होने के बाद अमर उजाला से बातचीत में 23 साल के अनमोल बेदी ने कहा कि वह सालों से चली आ रही दहेज की कुरीति के खिलाफ मुहिम छेड़ेंगे, ताकि समाज में सुधार आ सके। आईएएस बनने के बाद वह समाज के प्रति अपने दायित्व का पूरी तरह निर्वहन करेंगे और जाति बंधन को छोड़ इंसानियत पर गौर देंगे, ताकि समाज को एक बेहतर भविष्य दिया जा सके।

4 of 6
यूपीएससी एग्जाम में ऑल इंडिया सेकेंड टॉपर अनमोल शेर सिंह बेदी
अनमोल ने बिट्स पिलानी से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की। अनमोल सिख परिवार से ताल्लुक रखते हैं। अनमोल के पिता सर्वजीत सिंह सरकारी नौकरी में है, जबकि मां जस्सी बेदी हाउसवाइफ हैं। अनमोल ने 10 वीं तक शिक्षा अमृतसर के स्प्रिंग डेल स्कूल से हासिल की। अनमोल का सिविल सर्विस में भी रोल मॉडल में रहा है, वो नाम है भारत की पहली महिला IPS किरण बेदी का।
विज्ञापन

5 of 6
यूपीएससी एग्जाम में ऑल इंडिया सेकेंड टॉपर अनमोल शेर सिंह बेदी
अनमोल का शुरु से ज्यादा ध्यान किताबों की तरफ रहा है, खाली वक्त में उन्हें किताबें पढ़ना बेहद पसंद है। उनकी मनपसंद डेस्टिनेशन यूरोप है। फेवरिट म्यूजीशियन सेरेना जोमेज और फेवरेट एक्ट्रेस बिन डीजल हैं। उनको खाली वक्त में किताबें पढ़ना पसंद है। उन्होंने बताया कि वह मार्क जुकरबर्ग और किरण बेदी उनके फेवरिट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Anmol Sher Singh Bedi
अनमोल के बारे में कहा जाता है कि वो पंजाब की गायक दलजीत दोसांझ और रैप स्टार हनी सिंह के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। कहा जाता है कि अनमोल को फिल्में देखना भी पसंद है, बॉलीवुड फिल्मों के शौकीन अनमोल की पसंदीदा फिल्मों में अजब प्रेम की गजब कहानी से लेकर रब ने बना दी जोड़ी का नाम शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें