सोनी चैनल पर प्रसारित होने वाले 'द कपिल शर्मा शो' के फैन्स के लिए एक बहुत अच्छी खबर है और एक बहुत बुरी खबर। देखिए ये रिपोर्ट।
विज्ञापन
2 of 5
द कपिल शर्मा शो में उपासना सिंह की वापसी
- फोटो : फाइल फोटो
अच्छी खबर ये है कि 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में बुआ का किरदार अदा करने वालीं उपासना सिंह कपिल के शो में वापसी कर रही हैं। बुरी खबर ये हैं कि भाजपा की राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दे चुके नवजोत सिद्धू शो छोड़ सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
द कपिल शर्मा शो में उपासना सिंह की वापसी
- फोटो : फाइल फोटो
बुआ उपासना के शो में वापसी की जानकारी क्रिएटिव डायरेक्टर प्रीति सिमोस ने ट्वीट करके की। ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'देखें कौन लौट आया है, वाह उपासना जी और नसीम जी, 'द कपिल शर्मा शो' की मस्ती इस रविवार डबल होने वाली है।
4 of 5
नवजोत सिद्धू छोड़ सकते हैं द कपिल शर्मा शो
- फोटो : फाइल फोटो
सिद्धू की बात करें तो उन पर शो छोड़ने का दबाव है। सूत्रों के मुताबिक, सिद्धू को पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की ओर से सीएम पद का उम्मीदवार बनाया जा सकता है। ऐसे में उन्हें पंजाब में रहकर चुनाव प्रचार करना होगा। इसके चलते वे शो की शूटिंग नहीं कर पाएंगे। इसलिए उन्हें शो छोड़ना ही होगा।
नवजोत सिद्धू छोड़ सकते हैं द कपिल शर्मा शो
- फोटो : फाइल फोटो
बता दें कि क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू लंबे समय से कपिल शर्मा के कॉमेडी शो का हिस्सा हैं। सिद्धू की इस शो में एक खास जगह है। वह अपनी शायरी के लिए भी पसंद किए जाते हैं। इसके पहले वे 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में भी सबको हंसाते दिखे थे।