पति का प्यार पाने के लिए यूपी की एक युवती ने अपने ससुराल में जमकर ड्रामा किया और आखिरकार हक छीन कर ही मानीं। तस्वीरें गवाह है।
विज्ञापन
2 of 6
UP Lady Highprofile Drama
यमुनानगर की कृष्ण कॉलोनी में रविवार को हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। उत्तर प्रदेश के हापुड़ की एक युवती प्रेम विवाह करने के बाद भागे पति के घर पहुंच गई। ससुराल वालों ने उसे स्वीकार करने और घर में आने देने से मना कर दिया। युवती ने हार नहीं मानी और घर का ऊंचे गेट को फांदकर अंदर घुस गई। इसके बाद वहां हंगामा हो गया और विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस को पहुंचना पड़ा। युवती वहां जमी हुई है और पुलिस के हस्तक्षेप से उसे फिलहाल वहां रहने देने के लिए ससुराल वाले तैयार हो गए हैं।
विज्ञापन
3 of 6
UP Lady Highprofile Drama
युवती का कहना है कि उसका यहां के एक युवक से प्यार हो गया। दोनों ने शादी कर ली और इसे उनके परिवारों ने भी मंजूर किया। शादी के तीन माह बाद पति उसे छोड़ कर भाग गया। उसने पति और ससुराल वालों से कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने उसकी नहीं सुनी तो उसे मजबूर होकर यहां आना पड़ा। युवती बीती रात यहां पहुंची, लेकिन ससुरालवालों ने गेट नहीं खोला। वह कई घंटे तक आवाज देती रही, लेकिन जब सुसराल वालों ने गेट नहीं खोला तो युवती मेन गेट दीवार फांदकर घर के अंदर चली गई। इसके बाद वहां हंगामा हो गया और घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई।
4 of 6
UP Lady Highprofile Drama
कालोनी में कई घंटे पुलिस के सामने ही यह हाइटेक ड्रामा चलता रहा। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने विवाहिता को सुसराल में ही ठहरा दिया और सुरक्षा के मद्देनजर पुलिसकर्मी मौके पर ही तैनात रहे। उत्तर प्रदेश के हापुड़ निवासी शिखा ने बताया कि वह शहर के एक कालेज की छात्रा थी और उसकी शादी हो चुकी थी। इसी दौरान उसकी दोस्ती यमुनानगर की कृष्णा कालोनी निवासी कर्ण नामक युवक से हो गई। शिखा के मुताबिक वह अपने पति से तलाक लेने के बाद कर्ण के साथ ही आकर रहने लगी। कुछ समय तक सब कुछ ठीकठाक चलता रहा लेकिन बाद में कर्ण ने शिखा को छोड़ने का मन बना लिया और उसे छोड़ कर फरार हो गया। इसके बाद शिखा ने इस मामले में कर्ण के खिलाफ थाने में शिकायत दे दी।
विज्ञापन
5 of 6
UP Lady Highprofile Drama
थाने में शिकायत देते ही कर्ण ने शिखा के साथ शादी करने की बात कही और इस बीच कर्ण के परिवार वालों की रजामंदी के बाद दोनों की शादी हो गई। शादी के तीन माह बाद कर्ण उसे छोड़ कर फिर से अपने परिवार वालों के साथ आकर रहने लग गया। परिवार वालों ने कर्ण को बेदखल कर दिया। शिखा ने कहा कि अपनी शादी के हर कागजात उसके पास मौजूद हैं। शिखा ने बताया कि पति के रवैये से तंग आकर शिखा अपनी ससुराल पहुंची, लेकिन इस दौरान गेट अंदर से बंद था। गेट खुलवाने की कोशिश की, लेकिन ससुरालियों ने गेट नहीं खोला। देखते ही देखते भारी भीड़ जमा हो गई। बार -बार हने पर भी ससुराल वालों ने गेट नहीं खोला तो विवाहिता इसे फांद कर घर के अंदर दाखिल हो गई।
इसके बाद वहां हंगामा हो गया। ससुराल वालों ने उसका सामान घर के बाहर फेंकना शुरू कर दिया लेकिन युवती टस से मस नही हुई। वह घर के अंदर ही जमकर बैठ गई। आरोप है कि इस दौरान उससे हाथापाई भी हुई, लेकिन शिखा किसी सूरत में अपने ससुराल से बाहर नहीं जाने पर अड़ी थी। ससुराल वालों के बार बार मना करने के बावजूद वह बाहर नहीं आई ऐसे में ससुराल पक्ष ने पुलिस को भी मौके पर बुला लिया। महिला पुलिस और थाना फर्कपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची। ससुराल पक्ष के लोगों ने अपने बेटे को बेदखल किए जाने की बात कही और शिखा को स्वीकार करने से इन्कार कर दिया। शिखा ने अपनी शादी के सारे कागजात पुलिस को दिखाए। फिलहाल पुलिस के हस्तक्षेप युवती को सुसराल में है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।