छोड़ चुके पति को दोबारा हासिल करने की चाहत में विवाहिता न सिर्फ उसके घर के बाहर धरने पर बैठी है, ब्लकि जानलेवा कदम भी उठा लिया है। देखिए, ये रिपोर्ट।
विज्ञापन
2 of 5
wife protest
मामला, हरियाणा के फतेहाबाद जिले के रतिया इलाके का है। यहां विवाहिता ज्योति उर्फ अलीशा 11 दिन से अपने ससुराल घर के बाहर धरने पर बैठी है। ससुराल के बाहर गेट पर ताला लगा है और ससुराल वाले वहां से गायब हैं। अब ज्योति ने खाना-पीना भी छोड़ दिया है।
विज्ञापन
3 of 5
wife protest
ससुराल घर के बाहर धूप, गर्मी के कारण ज्योति का चेहरा भी काला पड़ गया है। वह दिनभर ससुराल के घर के बाहर चुन्नी ओढ़कर लेटी रहती है। किसी के जाने पर कुछ नहीं बोलती। प्रयास करने पर इतना ही कहती है कि यह उसके पति का घर है और वह अपने ससुराल के घर के बाहर ही बैठी है।
4 of 5
wife protest
ज्योति अपने पति व ससुरालवालों के खिलाफ कोई पुलिस की कोई कार्यवाही नहीं करना चाहती। हालांकि पुलिस टीम व ग्रामीण भी उसे मनाने के लिए गए, लेकिन वह धरने से उठने के लिए तैयार नहीं है। वह न तो अपनी फैमिली का संपर्क नंबर दे रही है और ना ही कुछ खाने-पीने के लिए तैयार होती है।
ज्योति का कहना है कि 2012 में उसकी शादी साहिल के साथ हुई थी। पिछले साल दिसंबर में उसके पति साहिल व ससुरालवालों ने उसे छोड़ दिया, लेकिन वह नहीं छोड़ना चाहती। उसका यह भी कहना है कि 4 अगस्त को उसके पति साहिल का जन्म दिन है और वह साहिल का जन्म दिन भी यहीं मनाएगी।