फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए, अनोखी शादी की अनूठी रिसेप्शन

Sat, 06 Dec 2014 09:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी
विज्ञापन
1 of 8
‘स्वच्छ भारत’ अभियान का असर कहें या नई सोच। खापों के प्रदेश में हुई अनोखी शादी की अनूठी रिसेप्शन पर शनिवार को नई रीत शुरू हुई। नवदंपति ने रिसेप्शन में बेजुबान पशु-पक्षियों को दावत दी और अपने हाथों से उन्हें खाना परोसा। भिवानी में इस अनूठे प्रयास के सैकड़ों लोग गवाह बने।
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए, अनोखी शादी की अनूठी रिसेप्शन

2 of 8
सोना, चांदी और महंगे उपहारों की बजाय दुल्हन शगुन में रोड वैक्यूम क्लीनिंग मशीन लेकर ससुराल पहुंची। दुल्हन ने पति के साथ शहर की सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए, अनोखी शादी की अनूठी रिसेप्शन

3 of 8
दूल्हा बने सन्नी सिंह और दुल्हन कविता हिसार में प्रोफेसर हैं। शुक्रवार को दोनों विवाह बंधन में बंधे। शनिवार सुबह 5 बजे मायके हिसार से डोली में बैठकर दुल्हन अपने ससुराल भिवानी आई। इसके कुछ देर बाद ही रिसेप्शन की दावत शुरू हो गई।

तस्वीरों में देखिए, अनोखी शादी की अनूठी रिसेप्शन

4 of 8
सबसे पहले दंपति ने पक्षियों को दाना डाला और वानर, कुत्तों सहित अन्य लावारिस पशुओं को चारा परोसते हुए पतराम गेट स्थित गोशाला पहुंचे। वहां पूजन के बाद गायों-सांड़ों को दंपति ने हरे चारे और गुड़ की दावत दी।
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए, अनोखी शादी की अनूठी रिसेप्शन

5 of 8
गोशाला में पूजन के बाद गायों-सांड़ों को दंपति ने हरे चारे और गुड़ की दावत दी। प्रोफेसर सन्नी और दुल्हन कविता का कहना था कि शादियों में फिजूलखर्ची की बजाय समाजहित में कार्य होना चाहिए। सैर सपाटे और आराम के लिए तो पूरा जीवन पड़ा है। युवाओं को अपनी एनर्जी अच्छे कार्यों में लगानी चाहिए।
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए, अनोखी शादी की अनूठी रिसेप्शन

6 of 8
गोशाला में रिसेप्शन के बाद दंपति शगुन में मिले वैक्यूम क्लीनिंग मशीन पर सवार हुए। दूल्हे ने वाहन की स्टेयरिंग थामी और दुल्हन ने मशीन का जिम्मा संभाला।
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए, अनोखी शादी की अनूठी रिसेप्शन

7 of 8
विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए करीब तीन किमी तक शहर की सफाई की। शादी के पहले दिन ही दंपति को शहर की सफाई करते देखने के लिए हर कोई लालायित था।
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए, अनोखी शादी की अनूठी रिसेप्शन

8 of 8
दूल्हे के पिता संपूर्ण सिंह, विधायक घनश्याम सर्राफ, चेयरमैन भवानी प्रताप, महंत वेदनाथ सहित तमाम लोग इस अनोखे रिसेप्शन के साक्षी बने और नए जोड़े के प्रयासों को सराहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें