फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OMG: एक ऐसा गांव, जहां कुत्तों के नाम पर करोड़ों की जमीन, पूजते हैं लोग

Sat, 08 Oct 2016 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
कुत्तों के नाम पर करोड़ों की जमीन
क्या आप जानते हैं कि पंजाब में एक ऐसा गांव है, जहां कुत्तों के नाम पर करोड़ों की जमीन हैं। इन्हें भगवान की तरह पूजा जाता है। देखिए, पूरी कहानी। ये गांव है, पंजाब के पटियाला जिले का गांव खानपुर। ये गांव राजपुरा से कुछ दूरी पर पटियाला-चंडीगढ़ रोड पर। यहां दशकों से कुत्तों की पूजा होती आ रही है।
विज्ञापन

2 of 6
dog land
गांव खानपुर के लगभग 800 परिवारों को कुत्तों में सिर्फ भगवान नजर आता है, बल्कि वे तब तक खाना नहीं खाते जब तक कुत्ते भोग लगा लें। ये कोई आम कुत्ते नहीं, बल्कि करोड़ों की जायदाद के मालिक हैं। यहां कुत्तों का राज चलता है। लगभग 160 बीघे जमीन यहां रहने वाले कुत्तों के नाम पर है।
विज्ञापन

3 of 6
dogs village
डेरे में भगवान शिव का मंदिर है। कुत्तों को मिस्सी रोटी, लस्सी समेत दूसरे व्यंजनों का भोग लगाता है। महंत डेरे के चबूतरे पर खड़े होकर आयो..आयो की आवाज लगाते हैं।
महंत समेत किसी भी व्यक्ति को दिन के 3 टाइम कुत्तों को भोग लगाने से पहले कुछ भी खाने की इजाजत नहीं है।

4 of 6
dogs village
देखते ही देखते दूरदराज बैठे कुत्तों का झुंड वहां इक्ट्ठा हो जाता है। महंत हाथों से इन्हें भोग लगाते है। उसके श्रद्धालुओं को लंगर बांटा जाता है। सुबह शाम इनकी आरती की जाती है। दर्जनों गांवों के लोग कुत्तों से मन्नत मांगने आते है। लोग घरों से कुत्तों के लिए कई व्यंजन बनाकर लाते है। कुत्तों के नाम पर जमीन ठेके पर है। कमाई का पैसा डेरे के सुधार कुत्तों की सेवा पर लगता है।
विज्ञापन

5 of 6
dogs village
पटियाला के संस्थापक बाबा आला को जब उक्त डेरे में गद्दीनशीन बाबा भगवान गिरी जी की महानता का पता चला तो उन्होंने बाबा को डेरे के आस पास कई हजार एकड़ जमीन दान में देनी चाही, बाबा ने खुद अपने नाम पर जमीन लेने की बजाय बेजुबान कुत्तों के नाम पर जमीन करने को कहा। तबसे जमीन कुत्तों के नाम पर ही है। डेरे के साथ कुत्तों के नाम पर ये है करीब 160 बीघे जमीन। जो करोड़ों की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
dogs village
डेरे में पहले गद्दीनशीन महंत भगवान गिरी जी जब तपस्या करने बैठते थे तो कुछ कुत्ते उनके साथ बैठे रहते थे। तप के बल का असर कुत्तों पर भी पड़ा। जब बाबा ने राजा से ली जमीन अपने साथ रहने वाले कुत्तों के नाम पर लिखवाई तो लोगों के मन में इनके प्रति और श्रद्धा भाव जगा। तबसे लोग इनकी पूजा करते रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें