पुलिस जवान की शादी बेहद अनोखी थी। गिफ्ट भी उन्हें अनोखा मिला। दूल्हा-दुल्हन ने ऐसा रिवाज शुरू कर दिया, हर कोई अपना लेगा।
विज्ञापन
2 of 5
पुलिस जवान की शादी में निभाया गया अनोखा रिवाज
ये शादी हरियाणा के सोनीपत में हुई। सरिता व सुमित की शादी में दोस्तों ने उन्हें गिफ्ट में पांच पौधे दिए। शादी में इस तरह का गिफ्ट देख मेहमान हैरान हो गए। सुमित ने कहा कि खुशी वह जो यादगार रहे। इसलिए इन खुशी के पलों को यादगार हम पौधा लगाकर बना सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
पुलिस जवान की शादी में निभाया गया अनोखा रिवाज
चंडीगढ़ की हरियाली से प्रेरित होकर इस जवान सुमित ने सोनीपत में करीब 10 हजार पौधे रोपे हैं उसने अब इस मुहिम से समाज के हर व्यक्ति को जोड़ने के लिए अपनी ही शादी समारोह से इसकी शुरुआत की।
4 of 5
पुलिस जवान की शादी में निभाया गया अनोखा रिवाज
इस पहल की शुरुआत करने वाले जवान देवेंद्र सूरा ने बताया कि सोनीपत की आबादी तेरह लाख के करीब हो गई है। ऐसे में यदि हम सब हर साल एक-एक पौधा भी रोपें तो सोनीपत चंडीगढ़ हो जाएगा। ऐसे में अब देर नहीं करनी चाहिए, देरी हुई तो जिंदगी पर इसके व्यापक असर पड़ेंगे।
देवेंद्र ने बताया कि शादी में तो वह दूल्हा व दुल्हन को पौधे देंगे ही इसके साथ शादी के कार्ड पर भी हरियाली के बारे में लोगों को जागरूक करने वाले स्लोगन लिखवाएंगे। इसके साथ जन्म दिन पर पौधे बांटने की भी प्लानिंग की है।