फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति-पत्नी ने खोली एक दूजे की पोल, मामला जानकर शर्तिया रोक नहीं पाएंगे हंसी

Mon, 26 Feb 2018 02:51 PM IST
रमेश शुक्ला सफर/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
पंजाब के दंपति की अनोखी कहानी
वैलेंटाइन डे से पहले पति-पत्नी ने एक दूसरे की पोल खोल दी। मामला ऐसा है, जानकर आप अपनी हंसी कंट्रोल ही नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन

2 of 7
पंजाब के दंपति की अनोखी कहानी
राजस्थान के जयपुर के अरबपति की पत्नी पेट भरने के लिए अमृतसर में बर्तन मांज रही है। महिला का आरोप है कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है, उसे घर से निकाल दिया है। उसने अखबार में नौकरानी का विज्ञापन पढ़ा और वह गोबिंदगढ़ से अमृतसर आ गई। अब मैं इसी घर में बर्तन मांजती हूं, खाना पकाती हूं। घर का सारा काम करती हूं, वहीं रहती हूं। बहुत अच्छा परिवार है। मुझे इंसाफ दिलाने में मदद कर रहा है।
विज्ञापन

3 of 7
पंजाब के दंपति की अनोखी कहानी
पंजाब के अमृतसर में फैमिली काउंसिलिंग टीम के सामने रंजीत कौर व कश्मीरा सिंह का केस पहुंचा। लेकिन इस मामले में उस समय नाटकीय मोड़ आ गया, जब पति और पत्नी ने एक-दूसरे की पोल फोटो के साथ खोली। दोनों पक्षों ने जो फोटो जांच टीम को सौंपे, उनमें रंजीत कौर जिस घर में काम करती है, वहां के मालिक के साथ बेडरूम में और किसी मार्केट में दिख रही थी, जबकि कश्मीरा सिंह किसी अन्य महिला के साथ दिख रहा है।

4 of 7
पंजाब के दंपति की अनोखी कहानी
पति बोला- फोटो में दिख रहा व्यक्ति बलराम शर्मा है, जिसके यहां रंजीत कौर रहती और बर्तन मांजकर पेट भरती है। बेडरूम से सड़कों पर सैर सपाटे की यह फोटो आखिर क्या कह रही है। फोटो तो झूठ नहीं बोलती।
पत्नी बोली- फोटो में दिख रही महिला विमला है, जिसके साथ कश्मीरा ने शादी कर ली है। मैं उसकी कानूनी बीवी हूं, एक के रहते दूसरी शादी करना गंभीर अपराध है। फोटो तो झूठ नहीं बोलती।
विज्ञापन

5 of 7
पंजाब के दंपति की अनोखी कहानी
पति बोला- फोटो बेटे की शादी की है, विमला साथ खड़ी है। इस फोटो से विमला के पत्नी होने का सबूत तो नहीं मिलता।
पत्नी बोली- जो फोटो मेरे पति मुझे दिखा रहे हैं ये मैंने खुद सहेली को भेजी थी, मेरी सहेली पति के संपर्क में है। मैं जानती थी कि फोटो पति तक पहुंच जाएगी तो उसे जलन होगी, उसकी गैरत जागेगी और वह मुझे अपना लेगा।
विज्ञापन

6 of 7
पंजाब के दंपति की अनोखी कहानी
फोटो तो मेरी है, लेकिन इरादे नेक हैं
रंजीत कौर के साथ फोटो में दिख रहे बलराम शर्मा ने बताया कि फोटो मेरी ही है, पर फोटो को गलत न समझें। इरादे नेक हैं। मैंने केवल रंजीत का घर बसाने के लिए उनके कहने पर ही यह फोटो खिंचवाई। बलराम शर्मा बताते हैं कि उनका प्रापर्टी डीलर का काम है, अच्छे-अच्छों से ऊंची पहचान है। कई विधायकों के साथ चाय पीने की बात भी बताते हैं। राजनीति में ऊंची पैठ है। बस रंजीत कौर चूंकि मेरे घर काम करती है, इंसानियत का फर्ज निभा रहा हूं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
marriage
1988 में हुई थी दोनों की शादी
बता दें कि 4 अप्रैल 1988 में मंडी गोबिंदगढ़ निवासी रंजीत कौर की शादी मंडी गोबिंदगढ़ में ही कश्मीरा सिंह से हुई थी। रंजीत कौर की सास प्रीतम कौर व ससुर लक्ष्मण सिंह की मौत हो चुकी है। दो बच्चे हैं पूजा और सिमरनजीत सिंह। इन दोनों की भी शादी हो चुकी है। कश्मीरा सिंह मंडी गोबिंदगढ़ में बड़े बिजनेसमैन थे। 2005 में वह राजस्थान चले गए। वहां पर विमला नाम की महिला के साथ बिजनेस पार्टनरशिप की। पिछले 13 वर्षों में कश्मीरा सिंह करोड़पति से अरबपति बन गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें