गांव का छोरा अपनी दुल्हन लेने को ऐसी बारात लेकर आया, लड़की और गांव वाले देखते ही रह गए। वहीं दूल्हे ने शादी करने को ऐसी शर्त रखी कि हर किसी ने पीठ थपथपाकर उसकी तारीफ की।
विज्ञापन
2 of 6
गोहाना में अनोखी शादी
हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना में गांव हसनगढ़ में यह अनोखी शादी हुई। हिसार के हांसी क्षेत्र के गांव रामपुरा निवासी संजय अपनी दुल्हन संतोष को लेने के लिए हेलीकॉप्टर में बारात लेकर आए। वहीं संजय ने केवल एक रुपये शगुन लेकर शादी की।
विज्ञापन
3 of 6
गोहाना में अनोखी शादी
हांसी के गांव रामपुरा निवासी सतबीर ने अपने बेटे संजय का रिश्ता सतबीर सिंह यादव की बेटी संतोष से करीब सवा साल पहले तय किया था। रविवार को दूल्हा संजय, अपने पिता व ताऊ के लड़के के साथ हेलीकॉप्टर में अपनी ससुराल पहुंचा। करीब 50 बाराती कारों व दूसरे वाहनों से रोड से आए।
4 of 6
गोहाना में अनोखी शादी
धूमधाम से शादी की रस्म पूरी की गई, लेकिन दूल्हे व उसके परिवार ने दहेज लेने से साफ मना कर दिया। दहेज में शगुन के नाम पर केवल 1 रुपया लिया गया। शाम करीब पौने पांच बजे संजय, उसकी पत्नी संतोष व एक परिजन हेलीकॉप्टर में बैठ कर रामपुरा के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
5 of 6
गोहाना में अनोखी शादी
हेलीफॉप्टर की लेडिंग और उड़ान के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण व आसपास के गांवों के लोग पहुंचे। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस तैनात की गई थी। अब गांव में संतोष की शादी चर्चा का विषय बन गई है। वहीं दुल्हन संतोष के पिता सतबीर बेटी को विदा होते देखकर भावुक हो गए।
सतबीर यादव ने बताया कि वह मजदूरी करता है। तीन बच्चे हैं। संतोष बड़ी है। बेटी की शादी को लेकर अक्सर चिंता रहती थी। भगवान की कृपा और बेटी का भाग्य ही है कि वह आज हेलीकॉप्टर में विदा हुई। कभी नहीं सोचा था कि बेटी हेलीकॉप्टर में विदा होगी।