फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिसालः शादी ने पहले दूल्हे ने रखी 4 शर्तें, मां-बाप ने पूरी कीं और एक रुपये में हो गए फेरे

Wed, 14 Nov 2018 02:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
अनोखी शादी
शादी से पहले दूल्हे ने चार शर्तें रखीं, जिन्हें उसके मां-बाप ने पूरा किया, लड़की वालों ने भी माना और एक रुपये में फेरे हो गए। यह शादी हर ओर चर्चा का विषय बनी हुई है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अनोखी शादी
हरियाणा के सिरसा में आदमपुर इलाके में यह अनोखी शादी हुई। दूल्हा-दुल्हन ने समाज के सभी रीति रिवाजों को दरकिनार करते हुए ऐसी शादी कि हर किसी ने तारीफ की और अपील की कि हर किसी को ऐसे शादी करनी चाहिए। तभी बेटियों को समाज में उनका हक मिल पाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
groom
दूल्हे बलेंद्र और दुल्हन कांता की शादी में न बैंड बाजा बजा, न पंडित को बुलाया गया। न ही दहेज लिया गया। इन तीनों शर्तों को दूल्हे के मां-बाप ने पूरा किया। वहीं दुल्हन के परिवार वाले भी इसके लिए रजामंद हुए और एक रुपया व नारियल देकर बलेंद्र को अपना बना लिया।

4 of 5
भारतीय दूल्हा
गांव चूली खुर्द निवासी छोटूराम खोखर व संतोष के बेटे बलेंद्र शास्त्री दूल्हा हैं। कांता गांव खैरमपुर निवासी जेलदार उर्फ भजनलाल की बेटी हैं। एमए पास बलेंद्र की पत्नी कांता जीएनएम के बाद ग्र्रेजुएशन कर रही हैं। दोनों ही इस तरह शादी करने से खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bride groom hands
बलेंद्र ने बताया कि गांव चूली खुर्द से चुनिंदा लोग बारात में पहुंचे थे। गांव में भी कोई दिखावा नहीं किया गया और बेहद सादगी से बारात रवाना हुई। शादी में शरीक मेहमानों से कोई भी भात, उपहार या नेग भी नहीं लिया गया। एक रुपया व नारियल के साथ शादी सम्पन्न हुई।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें