पासपोर्ट बनवाने से जुड़े कई नियम जानते होंगे, लेकिन इस नए नियम के बारे में शायद ही पता हो। इसका कनेक्शन पिता से है, तो पढ़ लीजिए अप्लाई करने से पहले।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 11
passport
दरअसल, पासपोर्ट में पिता के नाम के स्थान पर केवल बॉयोलॉजिकल पिता का नाम लिखना जरूरी नहीं है, बल्कि आवेदक का पालन-पोषण करने वाले सौतेले पिता का नाम भी लिखा जा सकता है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की डबल बेंच ने ऐसे एक मामले में सिंगल बेंच के फैसले के पलटते हुए साफ कर दिया है कि वास्तविक पिता के स्थान पर सौतेले पिता का नाम अंकित कर पासपोर्ट जारी किया जा सकता है।
विज्ञापन
3 of 11
passport
याचिकाकर्ता ने चंडीगढ़ क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी कार्यालय और हाईकोर्ट की एकल बेंच के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें पासपोर्ट में उसके वास्तविक पिता की जगह सौतेले पिता का नाम दर्ज करने से इंकार कर दिया गया था। एकल बेंच द्वारा पासपोर्ट कार्यालय के फैसले से सही ठहराते हुए याचिकाकर्ता की अपील को खारिज कर दिया गया, तो याची ने इस फैसले को डिवीजन बेंच में चुनौती दी, जिसमें वह जीत गया।
4 of 11
पासपोर्ट
बता दें कि हरियाणा के रोहतक में पासपोर्ट सेवा केंद्र शुरू हो गया है, जिसका उद्घाटन आज विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने किया। तकनीकी गुणवत्ता परखने के लिए पांच आवेदकों के दस्तावेज जमा करवाकर ट्रायल लिया। रोहतक के मुख्य डाकघर परिसर में पासपोर्ट सेवा केंद्र खुल रहा है। मंगलवार को दिल्ली से आए विदेश मंत्रालय और दिल्ली पासपोर्ट ऑफिस के अधिकारियों ने केंद्र का निरीक्षण कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
5 of 11
passport
- फोटो : demo
अधिकारियों की मौजूदगी में पांच आवेदकों का ट्रायल
दिल्ली से आए डिप्टी पासपोर्ट अधिकारी अरविंद गौड़ ने बताया कि केंद्र पर सारी व्यवस्था पूरी कर ली गई हैं। जहां कमियां मिलीं उनको दूर करवा दिया गया है। पासपोर्ट केंद्र पर दिल्ली से आए अधिकारियों की मौजूदगी में पांच आवेदकों के दस्तावेज जमा करने का ट्रायल हुआ। पासपोर्ट केंद्र के कर्मचारियों ने 10 माह की समायरा, के दस्तावेज जमा किए। दस्तावेज जमा कराने आए लोगों ने कहा कि केंद्र के खुल जाने के बाद अब उन्हें दिल्ली के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन
6 of 11
इंडियन पासपोर्ट
सुबह साढ़े नौ से साढ़े चार बजे तक मिलेंगे टोकन
पासपोर्ट सेवा केंद्र के बाहर सूचना लगाई गई है कि ऑनलाइन आवेदन करने वाले अपनी नियत तारीख व समय पर केंद्र पर आएं। केंद्र पर आने के बाद उन्हें अपने मोबाइल पर आया मैसेज दिखाना होगा। मैसेज दिखाने के बाद आवेदक को टोकन नंबर दिया जाएगा। जिसके आधार पर ही केंद्र पर दस्तावेज जमा होंगे।
विज्ञापन
7 of 11
इंडियन पासपोर्ट
ऐसे करना होगा वेबसाइट पर आवेदन
पासपोर्ट के लिए आवेदन वेबसाइट पर होगा। साइट खोलने के साथ ही आवेदक को लॉगिन आईडी बनानी होगी। आईडी बनने के बाद स्क्रीन पर फ ॉर्म खुल जाएगा, जिसमें जानकारियां भरनी होंगी। सारी जानकारियां भरने के बाद आखिर में सबमिट का ऑप्शन आएगा, जिस पर क्लिक करना होगा। फॉर्म सबमिट होने के साथ ही आवेदक के मोबाइल और लॉगिन आईडी पर संबंधित केंद्र पर पहुंचने की तारीख और समय का मैसेज मिलेगा। मैसेज से मिली तारीख व समय पर आवेदक को केंद्र पर दस्तावेज लेकर पहुंचना होगा।
8 of 11
passport
इतनी फीस लगेगी
- ऑनलाइन आवेदन करने पर केवल 1500 रुपये फीस जमा करनी होगी
- किशोर के पासपोर्ट की फीस 1000 रुपये है
- तत्काल में पासपोर्ट बनवाना है, तो फीस 3500 रुपये जमा होगी।
9 of 11
पासपोर्ट ऑफिस
एड्रेस प्रूफ के लिए ये दस्तावेज देने होंगे
1. वोटर आईडी
2. आधार कार्ड
3. बिजली या पानी का बिल
4. किराया समझौता पत्र
5. गैस कनेक्शन का प्रूफ
6. बच्चा होने पर माता-पिता के पासपोर्ट की प्रति
7. बैंक खाते की पासबुक
10 of 11
पासपोर्ट
जन्म तिथि के लिए ये दस्तावेज चाहिए
1. जन्म प्रमाण पत्र
2. स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र, हाईस्कूल की मार्कशीट
3. आधार कार्ड
4. चुनाव आयोग का फोटो पहचान पत्र
5. पेन कार्ड
6. सर्विस रिकार्ड बुक की प्रति
7. पेंशन आर्डर की प्रति
बाहरी राज्यों के लोग भी रोहतक में कर सकते हैं आवेदन
पासपोर्ट सेवा केंद्र के अधिकारियों ने बताया कि रोहतक में रहने वाले बाहरी राज्य के लोग भी आवेदन कर सकते हैं। मगर इसके लिए जरूरी दस्तावेज देने होंगे। दस्तावेज जमा होने के बाद आवेदक के स्थायी निवास स्थान से संबंधित थाने की रिपोर्ट विभाग द्वारा मंगाई जाएगी।