फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हे को मिला ऐसा अजीबोगरीब दहेज, सारे जग में हुई हंसाई, देखिए दिलचस्प तस्वीरें

Mon, 26 Feb 2018 02:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टोहाना(फतेहाबाद)
विज्ञापन
1 of 6
marriage
आपने कई शादियां देखी होंगी, लेकिन किसी शादी में ऐसा अजीबोगरीब दहेज नहीं देखा होगा। जिसे देखकर हर कोई हंसा, दिलचस्प तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 6
हरियाणा में अनोखी शादी
हरियाणा में फतेहाबाद के टोहाना में एक युवक को दहेज में लंगूर मिला। यहीं नहीं, जिस काम के लिए वो दिया गया, वह उसने करना भी शुरू कर दिया है। वहीं इस अनोखे दहेज की चर्चा हर किसी की जुबान पर है।
विज्ञापन

3 of 6
हरियाणा में अनोखी शादी
शहर के जाने माने उद्यमी कर्मवीर पूनिया के भतीजे संजय पूनिया की 11 फरवरी को जिला जींद के गांव दुहाना खेड़ा में शादी हुई। इस शादी में उसे दहेज में लंगूर दिया गया, जिसके पीछे की वजह भी काफी अजीब है।

4 of 6
हरियाणा में अनोखी शादी
दरअसल, संजय पूनिया के पास कई एकड़ खेत हैं, लेकिन पास में शिव मंदिर और गौशाला होने के कारण काफी बंदर भी हैं। ये बंदर उनके खेत में लगी फसल को खराब कर देते हैं। सारा दिन बंदरों को भगाने का काम भी करना पड़ता है।

 
विज्ञापन

5 of 6
हरियाणा में अनोखी शादी
शादी की बात चल रही थी, इसलिए लड़की वालों की तरफ से ऑफर आया कि क्यों न संजय को एक लंगूर दहेज में दे दिया जाए। दोनों परिवारों की इस बात पर सहमति बन गई और खेत में खड़ी फसल खराब होने से भी बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हरियाणा में अनोखी शादी
संजय पूनिया ने बताया कि लंगूर तीन दिनों से खेतों की रखवाली कर रहा है। उसके बाद से यहां कोई बंदर नजर नहीं आया। लंगूर बैंगन खाने का बड़ा शौकीन है। इसके अलावा उसे जो भी दे दो, वह खुश होकर खा लेता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें