फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए एक मुसलमान ने दी 'अनोखी ईदी', पाक PM को इनसे कुछ सीखना चाहिए

Wed, 28 Jun 2017 09:31 AM IST
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
एक मुसलमान ने दी 'अनोखी ईदी'
ईद के मौके पर देश में एक मुसलमान ने ऐसी ‘अनोखी ईदी’ दी, देखकर ईदी लेने वाला भी हैरान। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री को इनसे कुछ सीखना चाहिए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
eid - फोटो : अमर उजाला
यह बेमिसाल ईदी चंडीगढ़ में दी गई। ईद उल फितर पर चंडीगढ़ नगर निगम पार्षद मोहम्मद खुर्शीद अली ने मजहबी कड़वाहट को एक ‘अनोखी ईदी’ के प्यार से फीका कर दिया। तमाम बंदिशों को तोड़कर इंसानियत धर्म को सर्वोपरि करार देते हुए इस पार्षद ने चंडीगढ़ की हिंदू मेयर को ईदी (ईद पर दिए जाने वाला तोहफा) के रूप में श्रीरामचरितमानस भेंट की।
विज्ञापन

3 of 6
eid - फोटो : अमर उजाला
पार्षद रविवार को कार्यालय में पहुंचकर मेयर आशा जसवाल को श्रीरामचरितमानस सौंपते हुए कहा कि यह एक मुस्लिम भाई का अपनी हिंदू बहन को ईद का तोहफा है। पार्षद खुर्शीद अली के इस तोहफे को देखकर मेयर आशा जसवाल पूरी तरह से भावुक होती हुईं बोलीं कि उन्हें ईद पर इस तरह के तोहफे की उम्मीद नहीं थी।

4 of 6
Eid Mubarak
मेयर आशा जसवाल ने भी पूरे अदब से अपने सिर चुनरी रखीं और फिर खुर्शीद अली के तोहफा लेकर माथे पर लगाया। ये पल बेहद भावुक भरे थे। वहां मौजूद सभी लोगों ने इसकी प्रशंसा की। इस अवसर पर पार्षद रविकांत शर्मा, शक्ति प्रकाश देवशाली, गुरप्रीत सिंह ढिल्लों सहित अन्य लोग उपस्थित हुए।
विज्ञापन

5 of 6
मेयर आशा जसवाल
ईद पर बहनों को तोहफे देने की परंपरा है। मैने सोचा मेरी बहन मेयर आशा जसवाल को श्रीरामचरितमानस तोहफे में दूं।  मेयर ने भी श्रीरामचरित मानस का गिफ्ट पाकर बेहद खुश हुई। मेयर ने कहा कि इससे बड़ा कोई तोहफा हो ही नहीं सकता।
- मोहम्मद खुर्शीद अली, पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Mayor Asha Jaiswal
पार्षद खुर्शिद का तोहफा पाकर मैं बहुत खुश हूं। भले ही ये भाई का बहन को तोहफा था, लेकिन सांप्रदायिक भाईचारे की एक मिसाल से कम नहीं है। आज पार्षद खुर्शीद से मिलकर मुझे एक पारिवारिक मिलन का अहसास हुआ। सचमुच यह तोहफा जीवन भर उन्हें याद रहेगा।
- आशा जसवाल, मेयर, चंडीगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें