फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के पहरे में कैदी ने पूरी की दौड़, SP ने दी थी गोली मारने की चेतावनी

Fri, 17 Jun 2016 12:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
1 of 10
कुरुक्षेत्र में हरियाणा पुलिस की भर्ती - फोटो : अमर उजाला
पुलिस भर्ती के लिए दौड़ थी। हजारों युवा पहुंचे थे। नजर टिकी एक अंडर ट्रायल कैदी पर। पुलिसवालों ने हथकड़ी खोल दी और कैदी भागने लगा। देखिए, ये रिपोर्ट।
विज्ञापन

2 of 10
कुरुक्षेत्र में हरियाणा पुलिस की भर्ती - फोटो : अमर उजाला
भर्ती दौड़ हरियाणा के कुरुक्षेत्र में थी। यहां खाकी वर्दी की चाह में प्रदेशभर के हजारों युवा हरियाणा पुलिस की भर्ती में शामिल हुए। हालांकि एचएसएससी ने पहले दिन भर्ती के लिए 12 हजार अभ्यर्थियों को बुलाया था, लेकिन टेस्ट के लिए महज 7 हजार अभ्यर्थी ही पहुंचे। करीब 5 हजार अभ्यर्थियों के नहीं पहुंचने से खाकी का क्रेज कम होने को लेकर चर्चाएं भी हुई। हालांकि तकरीबन आधे अभ्यर्थियों के नहीं पहुंचने का कारण स्पष्ट नहीं हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 10
कुरुक्षेत्र में हरियाणा पुलिस की भर्ती - फोटो : अमर उजाला
सुबह करीब 8 बजे तीन पुलिकर्मी हथकड़ी लगाए अंडर ट्रायल कैदी को लेकर उमरी रोड पहुंचे। पुलिसवालों ने हथकड़ी खोल दी और कैदी जितेंद्र भागने लगा। दरअसल, हत्या की कोशिश के केस में धारा-307 के तहत करीब सवा माह से सोनीपत जेल में बंद जितेंद्र पुलिस भर्ती की फिजिकल स्क्रीनिंग में भाग लेने आया था। आगे दो राइडर दस्ते और पीछे एक पीसीआर थी। ऐसी सिक्युरिटी में जितेंद्र ने 23 मिनट में 5 किलोमीटर की दौड़ पूरी की।

4 of 10
कुरुक्षेत्र में हरियाणा पुलिस की भर्ती - फोटो : अमर उजाला
भर्ती में शामिल सोनीपत के धनाना गांव के 23 साल का जितेंद्र भी कैंडिडेट था। उससे एसपी सिमरदीप सिंह ने इस चेतावनी के साथ दौड़ की इजाजत दी कि भागने की कोशिश की तो पुलिस गोली भी चला सकती है। लिहाजा, ऐसी कोई हरकत न करे। पुलिस ने उसकी रनिंग की वीडियोग्राफी भी कराई। उसने अगले फेज के लिए क्वालीफाई कर लिया है। जितेंद्र के पिता सुरेंद्र सिंह भी हरियाणा पुलिस में थे। जेल प्रशासन से परमिशन लेकर जितेंद्र ने अप्लाई किया था।
विज्ञापन

5 of 10
कुरुक्षेत्र में हरियाणा पुलिस की भर्ती - फोटो : अमर उजाला
जितेंद्र इकलौता ऐसा कैंडिडेट था, उसका मामला अभी अंडर ट्रायल है। दोषी व्यक्ति सरकारी नौकरी के लिए अप्लाई नहीं कर सकता। जितेंद्र पर यदि दोष साबित होगा, तो अयोग्य घोषित हो जाएगा। अंडर ट्रायल होने के चलते उसे भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लेने की अनुमति मिली है। सारे टेस्ट क्लियर करके अगर जितेंद्र मेरिट में जगह बनाता है, तो हम कानूनी सलाह के आधार पर उसकी नियुक्ति के संबंध में फैसला करेंगे।
- भारतभूषण भारती, चेयरमैन, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग
विज्ञापन

6 of 10
कुरुक्षेत्र में हरियाणा पुलिस की भर्ती - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि हरियाणा पुलिस में सामान्य ड्यूटी के पुरुष सिपाही पद के लिए बुधवार को 7 हजार परीक्षार्थियों ने फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट दिया था। टेस्ट प्रक्रिया सुबह 5  बजे से शुरु हो गई थी। सुरक्षा और व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने दो पार्किंग बनाई थी। पार्किंग नंबर एक जीटी रोड से सेक्टर-30 की खाली जगहों में बनाई गई थी। जबकि दो नंबर पार्किंग जिंदल चौक से हुडा कार्यालय से आगे सोसायटी भवन के पास खाली जगह पर बनाई है।
विज्ञापन

7 of 10
कुरुक्षेत्र में हरियाणा पुलिस की भर्ती - फोटो : अमर उजाला
भर्ती के पहले दिन हुई पांच किलो मीटर की दौड़ में करीब 7 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए। यह दौड़ अलग-अलग  समय में कराई गई। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने भर्ती स्थल तक जाने के लिए सभी आम रास्तों पर नाके लगाए हैं। करीब एक माह तक चलने वाली इस भर्ती प्रक्रिया के दौरान यह नाके लगे रहेंगे। एचएसएससी के चेयरमैन भारत भूषण ने बताया कि पहले दिन 12 हजार अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। लेकिन करीब 7 हजार युवा ही आए।

8 of 10
कुरुक्षेत्र में हरियाणा पुलिस की भर्ती - फोटो : अमर उजाला
चिप से परखी पारदर्शिता: एचएसएससी के चेयरमैन भारत भूषण के मुताबिक हरियाणा पुलिस की भर्ती में पारदर्शिता रखने के हर संभव उपाय किए गए हैं। पहली अभ्यर्थियों की टाइमिंग सही सही जांचने के लिए चिप का प्रयोग किया गया था। उन्होंने बताया कि किस अभ्यर्थी ने कितने समय में दौड़ पूरी की यह देखने के लिए अभ्यर्थियों को आईआरएफडी चीप लगाई गई थी।

9 of 10
कुरुक्षेत्र में हरियाणा पुलिस की भर्ती - फोटो : अमर उजाला
25 मिनट में 5 किलोमीटर की दौड़: एचएसएससी के चेयमैन ने बताया कि टेस्ट प्रक्रिया में परीक्षार्थी को 25 मिनट में 5 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी है। अहम पहलू यह है कि एचएसएससी ने 20 से 25 मिनट में दौड़ पूरी करने पर 15 से 10 अंक निर्धारित किए हैं। एसपी सिमरदीप सिंह के अनुसार भर्ती क्षेत्र में स्वास्थ्य, पीने के पानी, बिजली, सुरक्षा, शौचालय आदि सुविधाओं को लेकर तमाम प्रबंध किए हुए हैं। 3 एंबुलेंस स्टाफ सहित मौके पर हर समय मौजूद रहेगी।
विज्ञापन

10 of 10
कुरुक्षेत्र में हरियाणा पुलिस की भर्ती - फोटो : अमर उजाला
चक्कर खाकर गिरा अभ्यर्थी: भर्ती प्रक्रिया के दौरान एक परीक्षार्थी को चक्कर आ गया। जैसे ही अभ्यर्थी चक्कर खाकर गिरने लगा वहां मौजूद पुलिस कर्मियों और अधिकारियों के हाथ-पैर फूल गए। दो पुलिसकर्मियों ने तुरंत युवक को माउथ एयर दी और उसे अस्पताल ले जाया गया। भर्ती प्रक्रिया स्थल के पास सेक्टर-2, 3 और 4 लगता है उस स्थान पर बाहर से आए युवा वर्ग के कारण मेले जैसा माहौल बन गया था। भर्ती को देखने के लिए मकानों पर भीड़ भी लगी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें