ब्रिटेन के मैनचेस्टर एरिना में हुए आतंकी हमले के बाद मची अफरा तफरी के बीच इस भारतीय सिख कैब ड्राइवर ने ऐसी मिसाल पेश की कि दुनिया सलाम कर रही।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
मैनचेस्टर में भारतीय सिख कैब ड्राइवर ने पेश की मिसाल
हमले के बाद लोगों के चेहरों पर दहशत थी, अफरा तफरी मच रही थी। खून से लथपथ बदहवास लोग इधर उधर मदद के लिए भाग रहे थे कि एक कैब ड्राइवर फरिश्ता बनकर आया। यह सिख ड्राइवर घायलों को अस्पताल तक पहुंचाने में जुट गया।
विज्ञापन
3 of 5
मैनचेस्टर में भारतीय सिख कैब ड्राइवर ने पेश की मिसाल
भारतीय मूल के सिख ड्राइवर ने अपनी कैब पर एक कागज चिपकाया। जिसपर लिखा था, 'जरूरतमंदों के लिए यह कैब बिल्कुल मुफ्त है।' एक भारतीय ने सोशल मीडिया पर इस शख्स की तस्वीर ट्वीट की। अब यह तस्वीर वायरल रहे रही है।
4 of 5
Manchester Arena bomb blast
हालांकि इस सिख ड्राइवर की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन दुनिया भर के लोग उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। गौरतलब है कि पॉप सिंगर अरियाना ग्रांडे के कॉन्सर्ट में हुए दो धमाकों ने 22 लोगों की जान ले ली। हमलावर भी मारा गया, वहीं आईएस ने हमले की जिम्मेदारी ली है।
जानकारी के मुताबिक, हमलावर के पास विस्फोटक उपकरण था, जिसे उसने कॉन्सर्ट के खत्म होने के वक्त एक्टिवेट किया। जिस समय यह धमाका हुआ, उस समय लोग कॉन्सर्ट से बाहर निकल रहे थे।