देश को एक और 'विराट कोहली' मिल गया है, जबकि खुद विराट कोहली इनके फैन हैं और हाल ही में इन्हें किंग खान ने करोड़पति बनाया है, जानिए कौन है?
विज्ञापन
2 of 11
शुभमन गिल
हम बात कर रहे हैं, अंडर19 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ 94 गेंदों में 102 रन की नाबाद पारी खेलने वाले शुभमन गिल की। इस खिलाड़ी ने यह नाबाद पारी खेलकर इतिहास रच दिया। क्योंकि शुभमन अंडर19 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले सलमान बट्ट ने 85 रन बनाए थे।
विज्ञापन
3 of 11
शुभमन गिल
- फोटो : SOCIAL MEDIA
इसके अलावा शुभमन अंडर19 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज भी बन गए हैं। इससे पहले विराट कोहली ने 2008 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 73 गेंदों में शतक जड़ा था। उसके बाद 2016 में नामिबिया के खिलाफ रिषभ पंत ने 82 गेंदों में शतक लगाया था। बता दें कि हाल ही में शुभमन ने सर डॉन ब्रेडमेन का रिकॉर्ड भी तोड़ा था।
4 of 11
शुभमन गिल
शुभमन दुनिया के अकेले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिसने 1000 से ज्यादा रनों के स्कोर में अपना औसत 100 से ऊपर का कर लिया है। शुभमन गिल ने इस मामले में डॉन ब्रेडमैन को पीछे छोड़ दिया है। डॉन ब्रेडमैन ने अपने टेस्ट करियर में 99.94 की औसत से रन बनाए। उनकी इस औसत के आसपास भी कोई नहीं पहुंच पाया, लेकिन शुभमन ने ऐसा किया।
विज्ञापन
5 of 11
शुभमन गिल
शुभमन ने 1000 से ज्यादा रन बनाने के बाद यूथ वनडे में अपना स्कोर 101.60 का कर लिया है। शुभमन ने 13 यूथ वनडे की 13 पारियों में 1000 रन पूरे कर लिए हैं। उनसे पहले टेस्ट की 13 पारियों में हजार रन पूरे करने का कारनाम सर डॉन ब्रेडमैन ने किया था। बता दें कि अब तक वर्ल्डकप के जितने मैचों में शुभमन खेले, हाफ सेंचुरी से कम का स्कोर नहीं बनाया।
विज्ञापन
6 of 11
शुभम गिल
- फोटो : File
दूसरी ओर, शुभमन गिल ने आईपीएल 2018 में अपनी दस्तक दे दी है। कोलकता नाइट राइर्ड्स ने इस युवा खिलाड़ी को 1 करोड़ 80 लाख रुपये में खरीदा। शनिवार को आईपीएल के इस सीजन के लिए खिलाड़ियों पर बोली लगी थी। आईपीएल में सभी टीमों की फ्रेंचाइजी इस नीलामी में शामिल रही। इसमें नए और पुराने खिलाड़ियों पर बोली लगाई गई। शुभमन गिल का बेस प्राइज 20 लाख रुपये रखा गया था।
विज्ञापन
7 of 11
शुभम गिल
- फोटो : File
मौजूदा वर्ल्ड कप अंडर-19 में इस खिलाड़ी की धमाकेदार पारियों की वजह से सभी फ्रेंचाइजीस में इसे खरीदने में जबरदस्त क्रेज दिखाई दिया। बोली बेस प्राइज से लगातार बढ़ती रही। एक समय किंग्स इलेवन पंजाब इस खिलाड़ी पर सबसे अधिक बोली लगाकर अपने खेमे शामिल करने ही वाला था कि कोलकाता नाइट राइर्ड्स ने सबसे अधिक 1 करोड़ 80 लाख रुपये की बोली लगाकर शुभमन गिल को अपनी टीम में शामिल कर लिया।
8 of 11
शुभम गिल
- फोटो : File
वहीं केकेआर टीम में शामिल होने से शुभमन के पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। पिता लखविंदर सिंह ने कहा हर युवा खिलाड़ी का सपना होता है कि वह भारतीय क्रिकेट की सीनियर टीम में जगह बनाए। आईपीएल का तरह का मंच है। इसमें वर्ल्ड के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी शिरकत करते हैं। ऐसे में शुभमन के लिए आईपीएल एक शानदार प्लेटफार्म साबित होने वाला है।
9 of 11
शुभम गिल
- फोटो : File
खिलौने की जगह मांगा था बैट
पिता लखविंदर सिंह ने बताया कि मुझे क्रिकेट के मैचों को देखने का काफी शौक था। शुभमन उस समय 3 साल का था। वह भी मेरे पास बैठकर इन मैचों को बहुत चाव से देखता। लखविंदर ने बताया कि बचपन में कभी शुभमन ने खिलौना नहीं मांगा, बस क्रिकेट बैट की डिमांड करता था। हमने उसे बैट लाकर दिया। वह दिन भर इस बैट से खेलता और रात को तकिए के नीचे रखकर सो जाता था।
10 of 11
शुभम गिल
- फोटो : File
क्रिकेट के लिए ट्राइसिटी पहुंचे
लखविंदर सिंह ने बताया कि वह मूल रूप से पंजाब के बरनाला के रहने वाले हैं और किसान हैं। शुभमन के क्रिकेट से लगाव को देखते हुए मोहाली में साल 2007 को सेक्टर-70 रहने लगे। पिता लखविंदर खुद पीसीए के पीछे मोहाली क्रिकेट एसोसिएशन के क्रिकेट ग्राउंड पर उसे रोजाना अभ्यास कराते हैं। यहीं से शुभमन के क्रिकेट का सफर शुरू हुआ। मोहाली के मानव मंगल स्कूल के छात्र हैं। अपने बल्ले से प्रदर्शन की बदौलत इंडिया ए में जगह भी बना चुके हैं। इसके साथ ही रणजी ट्राफी में भी कई रन बटोर चुके हैं। इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट में 300 से अधिक एक पारी में स्कोर कर चुका हैं।
राहुल द्राविड़ और कोहली भी कायल
भारतीय क्रिकेट की दीवार के नाम से मशहूर रहे राहुल द्राविड़ और मौजूदा भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली भी शुभमन गिल की बल्लेबाजी के कायल हैं। कई मौकाें पर यह दोनों इस खिलाड़ी से मिलकर हौसला बढ़ा चुके हैं।