छतीसगढ़ के सुकमा में हुए नक्सली हमले में हरियाणा को दो जवान शहीद हो गए। जैसे ही शहादत की खबर घर पहुंची, चीख पुकार मच गई। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 8
सुकमा नक्सली हमले में हरियाणा के दो जवान शहीद
शहीद जवान की पहचान सोनीपत के गांव जैनपुर के नरेश कुमार के रूप में हुई। वह सीआरपीएफ की 74वीं बटालियन में एएसआई थे। वहीं शहादत की खबर से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। लोगों ने नक्सलियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की। साथ ही शहीद के परिवार को मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की बात भी कहीं। सरपंच का कहना है कि गांव में शहीद की याद में स्मारक बनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
3 of 8
सुकमा नक्सली हमले में हरियाणा के दो जवान शहीद
सुकमा हमले में ही करनाल जिले के गांव खेड़ी मानसिंह का जवान भी शहीद हुआ। वह सीआरपीएफ की 74वीं बटालियन में हवलदार थे, नाम राममेहर। इनके पिता का नाम पूर्ण सिंह बताया जा रहा है। वह 6 भाई हैं और उनमें से दो सेना में थे। राम मेहर की रिटायरमेंट का एक साल बचा हुआ था कि वे देश पर कुर्बान हो गए। जब से शहादत की खबर आई है, घर में कोहराम मचा हुआ है।
4 of 8
सुकमा नक्सली हमले में हरियाणा के दो जवान शहीद
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में सोमवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 25 जवान शहीद हो गए, जबकि छह घायल हो गए। हमला करने वाले नक्सलियों की संख्या 300 के करीब बताई जा रही है। नक्सली कई जवानों के हथियार भी लूट ले गए। अभी सभी शहीदों के शवों को रायपुर लाया गया है।
विज्ञापन
5 of 8
सुकमा नक्सली हमले में हरियाणा के दो जवान शहीद
नक्सलियों द्वारा जवानों पर किया गया यह इस साल सबसे घातक हमला है। जवानों पर हमला दोपहर 12:25 बजे के करीब दक्षिणी बस्तर क्षेत्र के कालापत्थर इलाके में हुआ। छत्तीसगढ़ का यह इलाका देश का सबसे अधिक नक्सल प्रभावित क्षेत्र है। यह चिंतागुफा-बुरकापाल-भेजी के काफी करीब है, जिसे नक्सली हिंसा का गढ़ माना जाता है। पूर्व में यहां इस तरह के कई नक्सली हमले हो चुके हैं।
विज्ञापन
6 of 8
सुकमा नक्सली हमले में हरियाणा के दो जवान शहीद
सीआरपीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ताजा रिपोर्ट के मुताबिक हमले में 26 जवान शहीद हुए हैं। अधिकारी ने बताया कि सात-आठ जवान लापता हैं। उनकी तलाश की जा रही है। पूरे इलाके की तलाशी के बाद ही ठोस रूप से कुछ कहा जा सकता है। उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ के जिस दल पर हमला हुआ है उसमें कम से कम 99 जवान शामिल थे।
विज्ञापन
7 of 8
सुकमा नक्सली हमले में हरियाणा के दो जवान शहीद
सुकमा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि नक्सली हमला चिंतागुफा थाना क्षेत्र के बुरकापाल में हुआ। पहले 11 जवानों के पार्थिव शरीर मिले और फिर तलाशी अभियान के दौरान 12 और जवानों के पार्थिव शरीर बरामद किए गए। एक जवान ने हेलीकॉप्टर से अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। हमला करने वाले नक्सलियों की संख्या 300 के करीब थी। जवानों की पोजिशन का पता लगाने को ग्रामीण भेजे थे।
बताया जा रहा है कि सीआरपीएफ जवानों पर सोमवार को किया गया हमला ठीक वैसा ही था जैसा मार्च में सुकमा के भेजी इलाके में हुआ था। सोमवार दोपहर जवानों का गश्ती दल बुरकापाल और जगरगुंडा के बीच बंद सड़क को खुलवाने पहुंचा था तभी पहले से घात लगाए नक्सलियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। नक्सली हमले का शिकार हुए सभी जवान सीआरपीएफ की 74वीं बटालियन के थे।