फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्चा में हरियाणा की ये दादियां: एक ने पुल से गंगा में लगाई छलांग, दूसरी ने 105 साल की उम्र में भरी 'उड़ान', ये है इनकी सेहत का राज

Wed, 29 Jun 2022 10:47 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी/ अमर उजाला, चरखी-दादरी/हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 6
वायरल दादी व रामबाई की फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी/अमर उजाला
दूध-दही का खाणा, सीधा-सादा बाणा। ऐसी पहचान वाले हरियाणावासी हर क्षेत्र में सुर्खियों में रहते हैं। 100 मीटर की दौड़ 45.4 सेकंड में पूरी करने वाली 105 वर्षीय रामबाई की सेहत का राज देसी खुराक और नियमित सैर है। वडोदरा में हुई मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की दौड़ स्पर्धा में नेशनल रिकॉर्ड बनाने वाली रामबाई हरियाणा के चरखी-दादरी जिले के गांव कादमा की रहने वाली हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
रामबाई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रामबाई का कहना है कि वह बचपन से ही देसी खुराक (घी, दही, चूरमा, दही और मैसी रोटी) की शौकीन हैं। यह आहार ही उनकी लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन का आधार है। एक शताब्दी से अधिक उम्र पार करने के बाद भी उन्हें किसी प्रकार की कोई शारीरिक परेशानी नहीं है। इस उम्र में भी नियमित सैर करती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
बुजुर्ग दादी का खतरनाक स्टंट - फोटो : अमर उजाला
तीन से चार किलोमीटर प्रतिदिन पैदल चलती हैं। सुबह-शाम आधा किलो दूध पीती हैं। दिन में चूरमा या फिर रोटियों पर देसी नूनी घी रखकर खाती हैं। सर्दियों में वो मैसी रोटी घी के साथ खाना पसंद करती हैं। सब्जियां उनका परिवार अपने खेत में ही उगाता है।

4 of 6
गंगा में छलांग लगाती दादी। - फोटो : अमर उजाला
पुल से गंगा में लगाई छलांग, तैरकर घाट पर पहुंची जींद की 70 वर्षीय दादी
वहीं, हरियाणा की एक और दादी इंटरनेट पर छाई हुई हैं। हरिद्वार में हरकी पैड़ी स्थित पुल से गंगा में छलांग लगाते हुए 73 वर्षीय दादी का स्टंट सोशल मीडिया पर वायरल है। वह गंगा स्नान करने हरिद्वार पहुंची थीं। पुल से युवाओं को गंगा में छलांग लगाते हुए दादी भी जोश में आ गई। दादी ने उफनती गंगा में छलांग लगा दी और तैरकर आसानी से घाट पर पहुंच गई। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
सूट-सलवार पहने और मेहंदी से रंगे बालों वाली दादी का स्टंट व जोश देखकर हर कोई हैरान है। दादी के स्टंट का वीडियो चंद सेकेंड में सोशल मीडिया पर छा गया। वीडियो वायरल करने वाले ने कैप्शन दिया है ‘हमारी दादी क्या छोरों से कम हैं’। हरकी पैड़ी पर पुलिस का पहरा रहता है। गंगा में स्नान करने या स्टंट के दौरान डूबने से अक्सर श्रद्धालुओं की मौत हो जाती है। दादी के स्टंट के बाद पुलिस की सतर्कता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने जांच का आदेश दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अपने परिवार के साथ ओमपति। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार में उफनती गंगा को पार करने वालीं बुजुर्ग दादी का नाम ओमपति है। वह हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव बंदेपुर की रहने वाली हैं। उन्होंने बताया कि घी-दूध खाया है। तैरने में भी माहिर हूं। ओमपति बचपन में जोहड़ और कुएं में तैराकी कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि कूदने से पहले वहां खड़े सभी लोगों से अपील की थी कि मुझे तैरना आता है। मुझे देखकर कोई न कूदे। बता दें कि दादी का दो साल पहले दोनों घुटनों का ऑपरेशन हो चुका है। परिजनों का कहना है कि 73 साल की उम्र में भी दादी अपने काम स्वयं करती हैं। वह नाचने व भागदौड़ में पीछे नहीं रहती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें