लोगों में इंसानियत नाम की चीज बिल्कुल खत्म हो गई है। बताओ पार्क के बाहर बेंच पर कोई दो दिन की नवजात को छोड़कर चला गया, वह रोती बिलखती हुई मिली।
विज्ञापन
2 of 5
बेंच पर बिलखती मिली दो दिन की नवजात
मामला पंजाब के मोहाली की है। सेक्टर-68 के पार्क के बाहर बेंच पर वीरवार को एक नवजात बच्ची मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। इस बच्ची को कपड़े में लपेटा गया था और सुबह सैर करने के लिए जब लोगों ने इसे देखा तो इलाके में शोर मच गया। इसके बाद मौके पर पहुंची पीसीआर पार्टी ने बच्चों को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां पर इसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
3 of 5
बेंच पर बिलखती मिली दो दिन की नवजात
जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-68 स्थित सिटी पार्क में रोजाना की तरह सैर करने के लिए जगदीश सिंह ने देखा की पार्क के बाहर बेंच पर एक कपड़ा पड़ा था। उन्होंने जब कपड़े को हाथ लगाया तो उसमें से बच्ची कपड़े से लिपटी हुई थी। देखते ही देखते जब लोग एकत्र होना शुरू हो गए थे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पीसीआर पार्टी ने नवजात बच्ची को तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां पर डॉक्टर बच्ची की देखभाल कर रहे हैं।
4 of 5
बेंच पर बिलखती मिली दो दिन की नवजात
- फोटो : Baby Physio London
डॉक्टर तेजवीर सिंह ने बताया कि बच्ची पूरी तरह से तंदरुस्त है। डाक्टर ने बताया कि बच्ची को जन्म 2-3 दिन पहले ही हुआ हो सकता है। अस्पताल स्टाफ द्वारा बच्ची की देखभाल का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है और बच्ची को लावारिस छोड़ने वाले का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। जरूरत पड़ी तो पीजीआई समेत चंडीगढ़ के सरकारी और निजि अस्पतालों का रिकार्ड भी चेक किया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक कुछ माह पहले जीरकपुर से एक दो ढाई माह की मिली थी। इसके बाद में लुुधियाना के एक ट्रस्ट को देखभाल के लिए सौंप दिया गया था। इसके अलावा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित मैंगों पार्क से भी एक नवजन्मी बच्ची मिली थी और एयरपोर्ट के पास गांव बड़ी के पास खेतों में भी एक बच्ची मिली थी। इन बच्चियों को जिला प्रशासन की ओर से देखभाल के लिए संस्थाओं में भेज दिया गया था।