फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इधर बारिश ने छिनी पति और दो बेटियों की जिंदगी, उधर मां ने अस्पताल में दिया जु़ड़वां बेटों को जन्म

Thu, 05 Jul 2018 09:38 AM IST
जगदीश जोशी, अमर उजाला, मलोट (मुक्तसर)
विज्ञापन
1 of 3
मृतक की तस्वीरें
कुदरत के खेल भी निराले हैं। सच ही कहा गया है कि कुदरत की मर्जी के आगे किसी का जोर नहीं चलता। कुदरत ही जाने कि उसे क्या मंजूर है। मंगलवार की रात मलोट में भारी बारिश के चलते कुदरत की अजब त्रासदी देखने को मिली। बारिश में मकान की छत गिरने से एक गर्भवती महिला के पति व दो बेटियों की मलबे में दबने से मौत हो गई। मगर कुदरत के अजब रंग देखो उसी मलबे में दबी गर्भवती महिला व उसके गर्भ में पल रहे जुड़वा बेटों का बाल भी बांका न हो सका।

महिला ने अस्पताल पहुंचकर दो जुड़वां बेटों को जन्म दिया है, जो पूरी तरह स्वस्थ्य हैं। समझ नहीं आ रहा कि इसे कुदरत का इंसाफ कहें या नाइंसाफी। जहां एक तरफ मां ने इतने बड़े हादसे के बावजूद दोनों बच्चों को सकुशल जन्म दिया। वहीं त्रादसी देखो इस हादसे में एक तरफ नवजन्मे बच्चों के सिर से बाप का साया उठ गया और जीवन भर के लिए वह अपनी बड़ी बहनों के प्यार से वंचित हो गए।

दोनों बच्चों के लिए जन्मदिन पर हुआ ये हादसा कभी न भरने वाले गहरे जख्म छोड़ गया है। उनके हर जन्मदिन पर ये हादसा जख्मों पर मरहम लगाने की बजाय नमक छिड़कने का काम करेगा। महिला व नवजन्मे बच्चों के लिए ये हादसा जीवन भर के लिए कभी न कम होने वाले दर्द छोड़ गया है।  
विज्ञापन

2 of 3
छत का गिरा हुआ हिस्सा
जानकारी के अनुसार मलोट के मोहल्ला राम सिंह वाला में मंगलवार की रात बारिश के दौरान मकान की छत गिरने से एक परिवार में पिता व दो बेटियों की मौत हो गई। जबकि मृतक की गर्भवती पत्नी ने अस्पताल में दो जुड़वां बच्चों को जन्म दिया।

लेबोरेटरी संचालक अमृतपाल सिंह (33) अपनी गर्भवती पत्नी तेजिंदर कौर, बेटी मनसीरत कौर (5) व अगमजोत कौर (5) के सात मंगलवार की रात कमरे में सो रहे था। अचानक भारी बारिश शुरू हो गई। जोरदार बारिश के चलते मकान की छत गिर गई। जिसके नीचे सभी दब गए। पड़ोसियों ने जब छत गिरने की आवाज सुनी तो तुरंत मदद के लिए दौड़े आए।

पड़ोसियों ने सभी को मलबे से निकालकर सरकारी अस्पताल पहुंचाया। मगर वहां बारिश के चलते इमरजेंसी वार्ड में भी पानी भरने से उन्हें किसी अन्य अस्पताल ले जाने के लिए कहा। जिस पर सभी को निजी अस्पताल पहुंचाया गया। मगर डॉक्टरों ने पिता व बेटियों को मृत घोषित कर दिया। मगर गर्भवती महिला को अन्य अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां महिला ने दो जुड़वां बेटों को जन्म दिया। मां-बेटे दोनों स्वस्थ हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
घटनास्थल का मुआयना करते हुए अधिकारी
एसडीएम ने किया मुआयना
वहीं एसडीएम नरिंदर सिंह धालीवाल, एसपी इकबाल सिंह व एसएचओ जसवीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। वहीं महिला व रिश्तेदारों से हमदर्दी जताई। वहीं डिप्टी स्पीकर व मलोट के विधायक अजायब सिंह भट्टी ने भी पीड़ित परिवार के साथ सांत्वना जाहिर की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें