फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: जब बीच सड़क पुलिसवालों से भिड़ गए रईसजादे, भीड़ ने की जमकर धुनाई

Sun, 10 Dec 2017 09:14 AM IST
गोविंद परवाना/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
Chandigarh Police
BMW सवार दो रईसजादों ने सरेराह पुलिसवालों को पीट डाला। पुलिसवालों को पिटते देख लोगों का हुजूम लग गया। तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 7
Chandigarh Police
चंडीगढ़ IT पार्क के शास्त्रीगनर प्वाइंट पर पुलिसवालों को पिटते देख लोगों का हुजूम लग गया। मामला बढ़ता देख भीड में से कुछ युवकों ने रईसजादों को समझाने की कोशिश की लेकिन वह अपनी गुंडागर्दी दिखाते रहे। इससे गुस्साई भीड़ ने रईसजादों की जमकर धुनाई कर डाली। बीच सड़क हो रहे इस हंगामे के कारण दोनों आरे दो किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन

3 of 7
Chandigarh Police
डीएसपी सतीश कुमार ने बताया कि रईसजादे सोहल और सोमिल कोहली आईटी पार्क स्थित स्कोटिक्स टेक महिंद्रा के डायरेक्टर हैं। इन पर एक युवती को परेशान करने का आरोप है। युवती पहले इनकी कंपनी में ही नौकरी करती थी। युवती का आरोप है कि दोनों डायरेक्टर उसे परेशान कर रहे थे। तंग आकर उसने आईटी थाने में शिकायत दी थी। शुक्रवार को हेडकांस्टेबल शुभकरण और कांस्टेबल मनोज पीड़ित युवती को साथ लेकर आरोपियों की कंपनी जा पहुंचे और दोनों से थाने चलने को कहा। इस पर आरोपी अपनी बीएमडब्ल्यू कार में हेडकांस्टेबल शुभकरण को बैठाकर थाने की ओर चल पड़े।

4 of 7
Chandigarh Police
जबकि दूसरा पुलिसकर्मी मनोज पीड़ित युवती के साथ उसकी कार में निकला। मगर रास्ते में रईसजादों ने हेडकांस्टेबल को अगवा कर कार को थाने ले जाने के बजाय किशनगढ़ की ओर घुमा दी। फिर वे शास्त्री नगर लाइट प्वाइंट पहुंचे तो जाम में गाड़ी फंस गई। इसी बीच हेडकांस्टेबल ने रईसजादे का मोबाइल कब्जे में लिया और कार से कूद गया। उधर, दूसरी गाड़ी में युवती के साथ चल रहा सिपाही मनोज भी वहां पहुंच गया। बीच सड़क दोनों रईसजादों ने पुलिसवालों से बहस शुरू कर दी और हेडकांस्टेबल के हाथ से मोबाइल छीनने लगे। जब पुलिसवालों ने मोबाइल नहीं दिया तो उन्होंने एक पुलिसकर्मी को थप्पड़ जड़ दिया।
विज्ञापन

5 of 7
Chandigarh Police
इसके बाद वहां खड़े लोगों ने बीचबचाव की कोशिश की तो रईसजादों ने भीड़ को भी हेकड़ी दिखाई। गुस्साए लोगों ने फिर रईसजादों को बीच सड़क गिरा गिराकर पीटा। तब तब और पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपियों को थाने ले गई। डीएसपी सतीश कुमार सूचना मिलने के बाद खुद मौके पर पहुंचे और छानबीन की। हेडकांस्टेबल शुभकरण की शिकायत पर चंडीगढ़ के सेक्टर-42 निवासी सोहल और सोमिल के खिलाफ आईपीसी की धारा 332 (पुलिसकर्मी को पीटने), 353 (सरकारी कर्मचारी की ड्यूटी में बाधा डालने) 365 (अपहरण) 506 (धमकी देने) के तहत मामला दर्ज कर युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

6 of 7
Chandigarh Police
पुलिसवालों की पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिसकर्मी सस्पेंड
सरेआम सड़क पर पुलिसवालों की पिटाई का वीडियो भी वायरल हो गया। वीडियो में रईसजादे पुलिसवालों पर रुपये मांगने का आरोप लगाते दिख रहे हैैं। यह आरोप लगने के बाद हेडकांस्टेबल शुभकरण को सस्पेंड कर दिया गया है। हालांकि, डीएसपी नेे दावा किया है कि शुभकरण को पब्ल्कि प्लेस में पुलिस की छवि खराब करने के आरोप में सस्पेंड किया गया है। वीडियो में दिख रहा है कि आरोपी युवकों के साथ शुभकरण भी मारपीट कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Chandigarh Police - फोटो : File Photo
युवती की शिकायत पर फिलहाल मामला नहीं
हालांकि, पूरे मामले में युवती की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस की ओर से बताया गया है कि युवती के पहले मजिस्ट्रेट के सामने 164 के तहत बयान दर्ज किए जाएंगे। उसके बाद शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें