फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान की 'नापाक' हरकत, ISI ने कराया अमृतसर में आतंकी हमला, कैसे और क्यों...7 खुलासे

Thu, 22 Nov 2018 12:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 13
अमृतसर आतंकी हमला
पाकिस्तान की 'घिनौनी' हरकत सामने आई है। आईएसआई ने अमृतसर में निरंकारी भवन पर आतंकी हमला कराया। क्यों और कैसे, मामले में 7 खुलासे हुए हैं।
विज्ञापन

2 of 13
अमृतसर आतंकी हमला
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई समर्थित खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) ने ही धमाका करवाया था। पंजाब पुलिस ने 72 घंटे से भी कम समय में केस हल करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, दूसरे की तलाश जारी है। गौरतलब है कि रविवार 18 नवंबर को राजासांसी के गांव अदलीवाल स्थित निरंकारी सत्संग घर में बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने हैंड ग्रेनेड फेंक कर दहशत मचा दी थी।
विज्ञापन

3 of 13
अमृतसर आतंकी हमला
हादसे में तीन लोग मारे गए थे जबकि 15 जख्मी हुए थे। पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि आरोपी बिक्रमजीत सिंह बिक्रम (26) निवासी गांव धारीवाल, राजासांसी को लोहारका गांव के पास से गिरफ्तार किया गया। बिक्रम केएलएफ का आतंकी है, उसे पाकिस्तान में रहने वाले हैप्पी ने ग्रेनेड मुहैया करवाया था। सीसीटीवी फुटेज के सुराग के आधार पर बिक्रम की गिरफ्तारी हुई।

4 of 13
अमृतसर आतंकी हमला
उसने बताया कि दूसरा आरोपी अवतार सिंह खालसा (32) निवासी गांव चक्क मिश्री खान, लोपोके, अमृतसर था। बिक्रम की बाइक और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद कर ली गई हैं। पंजाब में हुई बेअदबी की घटनाओं के सवाल पर सीएम ने कहा कि पिछली सरकार के तीन केस सीबीआई के पास हैं। कांग्रेस कार्यकाल में हुए पांच केस हलकर 16 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

5 of 13
अमृतसर आतंकी हमला
पेड़ के नीचे ग्रेनेड, ऐसे की वारदात
डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने बताया कि बिक्रम को अवतार ने तीन नवंबर की रात फोन किया कि अगले दिन एक काम करना है। सुबह साढ़े चार बजे वह बिक्रम के घर पहुंचा। वहां से बिक्रम की बाइक पर वह एक किलोमीटर दूर मजीठा-हरियाणा लिंक रोड स्थित एक खेत में पहुंचे। वहां शीशम के पेड़ के नीचे करीब आधा फुट नीचे दबा एचजी-84 हैंड ग्रेनेड निकाला।
विज्ञापन

6 of 13
अमृतसर आतंकी हमला
बिक्रम ने पूछताछ में बताया कि 13 नवंबर को सत्संग घर में कोई नहीं था, उस दिन रेकी की गई। इसमें सीसीटीवी कैमरों की लोकेशन, लेआउट प्लान और मेन गेट से सत्संग घर की दूरी पर फोकस किया गया। योजना के मुताबिक बिक्रम 16 नवंबर को सुबह नौ बजे अपनी पल्सर पर अवतार के घर पहुंचा और बाइक की नंबर प्लेट हटाई। साढ़े नौ बजे वे गांव अदलीवाल के लिए रवाना हुए। दोनों के पास पिस्तौल थीं।
विज्ञापन

7 of 13
अमृतसर आतंकी हमला
रास्ते में गांव मानावाला के पास मुंह ढंके। अदलीवाल पहुंचने के बाद उन्होंने लोगों के इकट्ठे होने का इंतजार किया। बिक्रम ने पिस्टल की मदद से गेट पर मौजूद दोनों सेवादारों को काबू किया और अवतार संगत के साथ अंदर चला गया। ग्रेनेड फेंकने के बाद दोनों बाइक से करीब बारह बजे अवतार के घर पहुंचे। कपड़े बदलने के बाद बिक्रम अपने घर चला गया।

8 of 13
अमृतसर आतंकी हमला
हैप्पी उर्फ पीएचडी ने मोबाइल पर भेजी थी ग्रेनेड की लोकेशन
बिक्रम ने पुलिस को बताया कि अवतार पाकिस्तान के हैप्पी के संपर्क में था। उसने अपने सहयोगी की मदद से मजीठा के पास एक खेत में ग्रेनेड छिपवाया था। अवतार को उसके मोबाइल फोन पर लोकेशन डिटेल्स और डंप लोकेशन की तस्वीरें भेजी गई थीं। इससे पहले पटियाला से गिरफ्तार आतंकी शबनमदीप सिंह को भी हरमीत सिंह हैप्पी उर्फ पीएचडी ने ही मोबाइल पर ग्रेनेड की लोकेशन भेजी थी।

9 of 13
अमृतसर आतंकी हमला
हैप्पी उर्फ पीएचडी ने ही मुहैया कराया ग्रेनेड
पुलिस को आशंका है कि ग्रेनेड मुहैया करवाने वाला हैप्पी पाक में रहने वाले केएलएफ का मुखिया हरमीत सिंह हैप्पी उर्फ पीएचडी है। वह पंजाब में 2016-17 के दौरान हुई टारगेट किलिंग का मास्टरमाइंड है। इस दौरान आरएसएस, शिवसेना व हिंदू नेताओं और पादरी पर हमले हुए थे। इसमें आईएसआई शामिल थी।

10 of 13
अमृतसर आतंकी हमला
हमले के पीछे कोई धार्मिक मकसद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने स्पष्ट किया कि अमृतसर हमले के पीछे कोई धार्मिक या सांप्रदायिक मकसद नहीं था। यह आईएसआई द्वारा कराया गया पूरी तरह से आतंकी हमला था। इसका मकसद पंजाब में अशांति फैलाना था। जेएंडके, पंजाब और उसके बाद अब राजस्थान और गुजरात में यही होगा। आईएसआई सीमा पर गड़बड़ फैलाना चाहती है। उन्होंने कहा कि टारगेट किलिंग से जब आईएसआई के मंसूबे पूरे नहीं हुए तो उसने बड़े पैमाने पर हिंसा की साजिश रची।

11 of 13
अमृतसर आतंकी हमला
पंजाबी-कश्मीरी आतंकियों में गठजोड़ चिंता का विषय
सीएम ने कहा कि पंजाब के खालिस्तान समर्थक आतंकियों और कश्मीर के कट्टरपंथियों के बीच आईएसआई ने गठजोड़ करवाया है। यह पंजाब के लिए चिंता का विषय है। पंजाब पुलिस ऐसे तत्वों को रोकने के लिए केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिल कर काम कर रही है।

12 of 13
अमृतसर आतंकी हमला
पाकिस्तान में बना है ग्रेनेड
कैप्टन ने कहा कि वारदात में प्रयोग किया गया एचजी 84 ग्रेनेड पाकिस्तान की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बना है। पहले बीकेआई द्वारा पाक से भेजी हथियारों की खेप में भी ऐसे पांच ग्रेनेड रिकवर किए जा चुके हैं। ऐसे ग्रेनेड पाक, अफगानिस्तान और ऑस्ट्रिया की सेनाएं प्रयोग करती हैं। यह 30 मीटर के दायरे में तबाही मचाता है। फटने के बाद इससे छर्रे निकलते हैं।
विज्ञापन

13 of 13
अमृतसर आतंकी हमला
अब तक गिरफ्तार हुए 81 आतंकी
सीएम ने बताया कि मार्च 2017 से अब तक पंजाब पुलिस ने 17 टैरर मॉड्यूल का पर्दाफाश कर 81 आतंकी गिरफ्तार किए हैं। उनसे 77 हथियार बरामद किए गए, जिनमें 12 ग्रेनेड शामिल हैं। इस समय के दौरान पाक की ओर से विभिन्न खालिस्तानी आतंकियों से मिलकर भेजी गईं हथियारों की तीन खेप भी पकड़ी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें