एक कार्यक्रम के सिलसिले में चंडीगढ़ आई ट्विंकल खन्ना ने जहां अपनी लव स्टोरी सुनाई, वहीं अक्षय कुमार से शादी करने के पीछे का एक राज भी खोला।
विज्ञापन
2 of 8
ट्विंकल खन्ना
मोहाली स्थित आइनिफ्ड से तीन साल से जुड़ी ट्विंकल खन्ना वीरवार को चंडीगढ़ आईं। ट्विंकल के साथ डायरेक्टर फैशन स्काउट लंदन मार्टियन रॉबर्ट्स भी आए थे। यहां उन्होंने 36 आईनिफ्ड डिजाइनर्स को सम्मानित किया। इन डिजाइनर्स ने लंदन में लगातार दो सीजन लंदन फैशन वीक में फैशन स्काउट के दौरान अपने डिजाइन को विश्व के जाने माने प्रमुख अंतरराष्ट्रीय डिजाइनर्स के साथ रैंप पर प्रस्तुत किया था।
विज्ञापन
3 of 8
twinkle khanna
इस मौके पर ट्विंकल खन्ना ने लंदन फैशन वीक में डिजाइन के दम पर भारत का नाम रोशन करने वाले आईनिफ्ड डिजाइनर्स की तारीफ करते हुए कहा कि मुझे खुशी है कि हमारे डिजाइनर्स किसी से भी कम नही हैं। वह लगातार आगे बढ़ते जा रहे हैं। लंदन फैशन वीक में अपना लोहा मनवाकर यह साबित कर दिया कि भारत के डिजाइनर भी किसी से कम नही है।
4 of 8
twinkle khanna
बॉलीवुड अभिनेत्री और डिजाइनर ट्विंकल खन्ना ने कहा कि भारतीय डिजाइनर देश ही नही विदेशों में भी अपने कला से सबको अपना कायल बना रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण है आईनिफ्ड के विद्यार्थी। उनके मुताबिक, हर फैशन कुछ समय के लिए आता है। वहीं फैशन कुछ वर्षों बाद लौटता भी है, लेकिन उस फैशन को आगे बढ़ाने और चर्चा में लाने में एक डिजाइनर अहम भूमिका निभाता हैं।
विज्ञापन
5 of 8
twinkle khanna
टिवंकल खन्ना ने कहा कि अगर आप डिजाइनर हों तो आप को अपने आइडिया और वर्क को बैलेंस रखना होगा। आज के यूथ में काफी कुछ करने की चाहत भरी हुई है। बस जरूरत है कि वह अपने वर्क को कैसे दूसरों के सामने प्रस्तुत कर सकते हैं। आईनिफ्ड केस्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए ट्विंकल ने कहा वह अपने अंदर के टैलेंट को पहचाने और उसे सही तरह से इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
6 of 8
twinkle khanna
वहीं इस दौरान एक स्टूडेंट ने ट्विंकल खन्ना से अक्षय कुमार के बारे में बात की तो उन्होंने अपनी लव स्टोरी सुनाते हुए सभी को गुदगुदाया। उन्होंने बताया कि अक्षय और उनकी शादी 2001 में हुई थी, लेकिन ये बहुत कम लोग जानते है कि उनकी दो बार सगाई हुई थी और दोनों बार ही अक्षय कुमार से हुई थी। पहली सगाई किसी वजह से टूट गई थी।
विज्ञापन
7 of 8
twinkle khanna
ट्विंकल खन्ना ने बताया कि अक्षय कुमार के साथ उनकी पहली मुलाकात मुंबई में फिल्म फेयर की मैगजीन के शूट पर हुई। यहीं पर अक्षय उनको अपना दिल दे बैठे थे। जैसे जैसे मुलाकातों का दौर बढ़ा, हम दोनों का प्यार परवार चढ़ा। इंटरनेशनल खिलाड़ी की शूटिंग के दौरान हम एक दूसरे के ज्यादा करीब आए और शादी का फैसला कर लिया।
ट्विंकल खन्ना ने बताया कि उन्होंने शादी का फैसला भी इतनी आसानी से नहीं लिया। उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने अपने और अक्षय के रिश्ते के अच्छे और बुरे पहलुओं की सूची बनाकर सोच विचार किया और फिर शादी के लिए हां की। हमारी शादी को अब 16 साल हो चुके हैं। दो बच्चे हैं और एक खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।