फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ट्रेन में मिलेगी मेडिकल सुविधा, ये है रेल यात्रियों के लिए हथियार

Tue, 02 May 2017 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
railway
अगर आप ट्रेन से यात्रा करते हैं तो आपके लिए यह एक अच्छी खबर है। अब ट्रेन में आपको हर सुविधा मिलेगी, लेकिन उसके लिए आपको छोटा सा काम करना पड़ेगा
विज्ञापन

2 of 7
indian railway
ये काम है ट्विट का, बस एक ट्विट कर आप रेलवे से हर तरह की मदद मांग सकते हैं। हाल ही में फिरोजपुर में ट्रेन में सफर कर रहे एक यात्री के बच्चे की तबीयत खराब थी, उसने ट्विटर के जरिये मदद मांगी। रेलवे ने बच्चे को अगले स्टेशन पर मेडिकल सुविधा उपलब्ध करवाई। 
विज्ञापन

3 of 7
रेलवे - फोटो : demo pic
रेल डिवीजन फिरोजपुर में दौड़ रही ट्रेनों में साफ-सफाई और विलंब होने की सबसे अधिक शिकायतें ट्विटर पर रेल अधिकारियों को मिल रही है। फिरोजपुर डिवीजन के अधिकारियों को ट्विटर पर रविवार को लगभग 70 और सोमवार को तकरीबन 40 शिकायतें मिलीं। 

4 of 7
रेलवे - फोटो : Railway.gov.in
यात्रियों से ट्विटर पर मिल रही शिकायतों को लेकर रेल मंत्रालय बहुत गंभीर है। रेल मंत्रालय के अधिकारियों को आदेश है कि ट्विटर पर आने वाली प्रत्येक शिकायत का तुरंत हल किया जाए और शिकायतें करने वाले यात्री से अधिकारी बात करें कि समस्या का हल अगले स्टेशन पर हुआ या नहीं।
विज्ञापन

5 of 7
new delhi railway station - फोटो : अमर उजाला
रविवार को फिरोजपुर डिवीजन के अधिकारियों को ट्विटर के जरिए यात्रियों की 70 शिकायतें मिली हैं, इनमें ट्रेनें समय पर नहीं चलनेे, ट्रेन में साफ-सफाई नहीं होने, डिब्बे में बिजली नहीं होने और मेडिकल की सुविधाएं शामिल है। 
विज्ञापन

6 of 7
demo pic - फोटो : अमर उजाला
ट्रेनों में साफ-सफाई कराने में रेल अधिकारी नाकाम साबित हो रहे हैं। इसका मुख्य कारण संबंधित विभाग के अधिकारी अपने चैंबरों से बाहर निकल कर ट्रेनों में सफाई का निरीक्षण नहीं करना बताया जा रहा है। ट्रेनों की सफाई का कार्य ठेके पर दिया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Demo Pic - फोटो : google
ट्विटर के माध्यस से रेलवे की सहायता जरूरतमंद तक पहुंचने की खबरें बीते एक साल में कई बार आ चुकी है।  आम लोग ट्विटर के जरिए रेलवे से मदद मांग सकते हैँ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें