फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर छोड़ी गई दिव्यांग बहन का एक और सच आया सामने

Sat, 02 Jul 2016 12:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर
विज्ञापन
1 of 5
यमुनानगर रेलवे स्टेशन पर दिव्यांग युवती को छोड़ गए उसके भाई - फोटो : अमर उजाला
दिव्यांग हुई तो पति ने घर से बाहर निकाल दिया। भाई ने अपनाने से इंकार करते हुए स्टेशन पर अकेला छोड़ दिया। अब नया सच सामने आया है।
विज्ञापन

2 of 5
यमुनानगर रेलवे स्टेशन पर दिव्यांग युवती को छोड़ गए उसके भाई - फोटो : अमर उजाला
अस्पताल में भर्ती दिव्यांग पिंकी ने बताया है कि पहले वह बिल्कुल ठीक थी। शादी के बाद उसकी सास उसे बांधकर डंडों से पीटती थी, जिस कारण उसका शरीर अपंग हो गया। ससुरालवालों के कारण पिंकी आज इस हालत में है कि उसे न तो उसके सगे भाई रखना चाहते है न ही उसका परिवार।
विज्ञापन

3 of 5
यमुनानगर रेलवे स्टेशन पर दिव्यांग युवती को छोड़ गए उसके भाई - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में पिंकी का सहारा अब कौन बनेगा इस पर असमंजस बरकरार है। वहीं पिंकी के परिवार का उत्तराखण्ड से जुड़ा होने का पता चलते ही उत्तराखण्ड सभा के प्रधान भारत भूषण भी सिविल अस्पताल पहुंचे और पुलिस को कहा है कि उसके ससुरालवालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

4 of 5
यमुनानगर रेलवे स्टेशन पर दिव्यांग युवती को छोड़ गए उसके भाई - फोटो : अमर उजाला
वहीं इस पूरे मामले पर महिला पुलिस अधिकारी का कहना है कि उन्हें शिकायत मिली है और शिकायत के अनुसार जो भी सच सामने आएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बीते दिन उसका भाई भी आया था, जिसने पत्नी का हवाला देते हुए बहन को अपनाने से इंकार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यमुनानगर रेलवे स्टेशन पर दिव्यांग युवती को छोड़ गए उसके भाई - फोटो : अमर उजाला
पिंकी को लेकर अब असमंजस की स्थिति बनी हुई है क्योंकि उसके सगे भाइयों ने उसे छोड़ दिया और ससुराल वालों ने उसे अपंग बना दिया, लेकिन अभी भी ये कहना मुश्किल है कि क्या पिंकी को इन्साफ मिल पाएगा? क्योंकि किस्मत की मारी पिंकी खुद इन सवालों के जवाब ढूंढती-ढूंढती एक सवाल बन गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें