लोगों को भी पता है कि सुखना में कुछ भी गिराना प्रतिबंधित है, बावजूद इसके वे लोग ऐसा करते हैं। हैरत की बात है कि प्रशासन भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है, बल्कि एक बोर्ड लगाकर खानापूर्ति कर रहा है। इससे सुखना के किनारों का पानी प्रदूषित हो रहा है और पक्षियों की जिंदगी खतरे में पड़ रही है। अपनी सुख और स्वार्थों की पूर्ति करने के चलते लोग पूजा-अनुष्ठान करते हैं और सुखना में तेल डाल जाते हैं। सुखना लेक में चहचहाने वाले पक्षियों की जिंदगी दाव पर लगी हुई है।