फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए मौत अचानक कैसे रास्ता बदल लेती है, खौफनाक हादसा देख सूख जाएगी सांसें

Sun, 30 Apr 2017 09:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
मौत को मात देकर बच निकला यह शख्स
एक युवक की आ रही मौत ने अचानक तेजी से रास्ता बदला और फिर वो खौफनाक हादसा हुआ, देखकर सभी की सांसें सूख गईं। देखिए भयावह तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 5
जालंधर में खौफनाक हादसा
पंजाब के  जालंधर के फोकल प्वाइंट फ्लाईओवर के ऊपर से नीचे एक ट्रक गिर गया। ट्रक नीचे जा रहे ऑटो पर गिरा, जिससे ट्रक ड्राइवर और ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, वीडियो में देख सकते हैं कि एक साइकिल सवार ने ट्रक को गिरते देख लिया था और वह साइकिल छोड़कर भागा।
विज्ञापन

3 of 5
जालंधर में खौफनाक हादसा
हादसा सीसीटीवी में कैद हो गया, जिसे देखकर मौत को मात देकर बचे साइकिल सवार के रौंगटे खड़े हो गए। बताया जा रहा है कि हादसा तब हुआ जब अमृतसर से सीमेंट उतार कर ट्रक आनंदपुर साहिब जा रहा था। फ्लाईओवर पर उसका मुख्य पट्टा टूट गया और बेकाबू ट्रक फ्लाईओवर से नीचे जा गिरा।

4 of 5
जालंधर में खौफनाक हादसा
हादसे में ऑटो चालक को गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर थाना 8 की पुलिस पहुंची और घायल दोनों चालकों को हॉस्पिटल पहुंचाया। ट्रक ड्राइवर के दोनों पैरों की हड्डियां टूट गई हैं। उसका सिविल हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक फ्लाईओवर के ज्यादा ऊंचाई से नहीं गिरा और किस्मत की वजह से दोनों ड्राइवर बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जालंधर में खौफनाक हादसा
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आईओ सुखविंदर पाल सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। लोगों का कहना है कि शुक्र है कि ट्रक ऑटो की एक साइड पर गिरा, जिसकी वजह से दोनों चालक बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि हादसा चलते ट्रक की टायर निकलने की वजह से हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें