फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाक...तलाक...तलाक... 6 साल से इंसाफ के इंतज़ार में है ये महिला, दिल झकझोर देगा सच

Wed, 10 May 2017 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 10
triple talaq
जब देश में तीन तलाक का मुद्दा गर्म है, ऐसे में इसके पीड़ितों की दर्द भरी कहानियां सबको हिला दे रही हैं। तीन तलाक का दंश कितना दर्द भरा है ये आपको इस महिला कह ज़िंदगी के बारे में जानकर पता चल जाएगा।
विज्ञापन

2 of 10
triple talaq
ये हैं डॉक्टर रुबीना तबस्सुम। जो पेशे से डॉक्टर हैं, लोगों की सेवा करना इनका पहला धर्म है, लेकिन निजी ज़िंदगी में वो क्या कुछ सहती हैं ये शायद किसी को मालूम तक नहीं होगा। 27 साल से लुधियाना में रह रही डा. रुबीना तबस्सुम ने पति की ओर से पत्र में तीन तलाक दिए जाने के मामले में इंसाफ की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन

3 of 10
triple talaq
इंसाफ के लिए वह पिछले छह साल से भटक रही हैं। अभी भी न्याय नहीं मिल पाया है। डा. रुबीना ने वुमन सेल दुगरी थाने में शिकायत दी। यही नहीं प्रधानमंत्री को भी इस मामले में इंसाफ की गुहार लगा चुकी है। 
 

4 of 10
triple talaq
लुधियाना के बीआरएस नगर निवासी 56 वर्षीय रुबिना ने बताया कि उसके पति एक साइंटिस्ट हैं और वह खुद सीएमसी में डाक्टर है। वर्ष 2008 में नोएडा में रोड एक्सीडेंट में उनके बेटे की मृत्यु हो गई थी। जवान बेटे की मौत का पहाड़ तो टूटा ही था, लेकिन परिवार ने रुबिना का साथ यहां से छोड़ दिया। उसके बाद से परिवार वालों ने परेशान करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

5 of 10
triple talaq
परिवार का मानना है जिसके औलाद नहीं, वह पत्नी बनने के काबिल भी नहीं है। उन्होंने यह कहा कि उसका पति अधिकतर बाहर ही रहता था। पति के परिवार वालों की ओर से अपशब्द कहे जाते थे। यहां तक कि जान से मारने की धमकियां भी कई बार दी गईं। इस मामले में उन्होंने दुगरी थाने में भी शिकायत दर्ज कराई और वुमन सैल में भी।
विज्ञापन

6 of 10
triple talaq
जब पति के परिवार वालों को थाने बुलाया गया था। इससे नाराज पति ने वर्ष 2011 में मलेरकोटला के मौलवी से दो लाइनों में तलाक लिखवा कर लेटर भेज दिया, जिसे वह नहीं मानती। मुस्लिम धर्म के अनुसार तलाक के लिए दोनों परिवारों की मंजूरी जरूरी होती है। 
विज्ञापन

7 of 10
triple talaq
रुबीना ने बताया कि उसने एक पत्नी होने का फर्ज अदा किया है। परंतु बिना वजह, बिना बताए दिए गए इस तलाक को नहीं मानती। रुबीना ने कहा कि उसके पति ने मकान के लिए लोन लिया था। पति ने लोन वापस नहीं किया, उसकी  किश्तें भी उसी ने चुकाईं। 

8 of 10
triple talaq
इसके बाद पति की हार्ट की सर्जरी भी सीएमसी में उसने अपने पैसों से करवाई। पति के भाई की शादी पर भी पैसा उसने लगाया। उसके पति ने उसकी मर्जी के बिना ही प्रापर्टी बेच दी। पति ने यूपी में दूसरी शादी की और वहां ट्रांसफर करवा लिया। 

9 of 10
triple talaq
पिछले साल दिसंबर में पति की दूसरी पत्नी लुधियाना आई और उससे मारपीट की, जिसकी शिकायत भी की। कहीं भी इंसाफ नहीं मिला। रुबीना ने मांग की कि बेटे के एक्सीडेंट की दोबारा से जांच करवाई जाए और जो प्रापर्टी उससे छीनी गई है, उसमें से उसका बनता हक दिलाया जाए। वहीं कांग्रेसी नेता  सिम्मी पशान ने कहा कि वह रुबीना के दुख में उनके साथ खड़ी है। जब तक उन्हें इंसाफ नहीं मिल जाता वह उनके संघर्ष में साथ है।
 
विज्ञापन

10 of 10
triple talaq
यहां ये बता दें कि एक बार में तीन तलाक देकर मुस्लिम महिला को अचानक बेघर कर दिया जाता है। कई बार फोन, लेटर, व्हाट्स ऐप, एसएमएस के ज़रिए तीन तलाक दे दिया जाता है।  पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे देशों में भी तीन तलाक पर बैन है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें