हादसे में दस किलोमीटर रेलवे ट्रैक पूरी तरह से टूट गया। हादसा, लुधियाना-फिरोजपुर ट्रैक पर हुआ। हादसे के बाद फिरोजपुर-लुधियाना सेक्शन पर दौड़ने वाली छह पैसेंजर ट्रेनें रद्द करनी पड़ीं और दो ट्रेनों का रूट बदलना पड़ा। उधर, इस हादसे की जांच के लिए रेल प्रशासन ने अधिकारियों की एक कमेटी गठित की है। फिलहाल अधिकारियों ने ट्रेन चालक और गार्ड को निलंबित कर दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन
ट्रेन का 'बेपटरी' डिब्बा 10 कि.मी दौड़ा, ट्रैक तोड़ा...ट्रेनें रद्द
2 of 5
जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात एक मालगाड़ी अजीतवाल से एफसीआई के गोदाम से चावल का स्टाक भर कर रवाना हुई। अजीतवाल से निकलते ही चावल से लदी गाड़ी के सातवें डिब्बे के दो पहिये ट्रैक से उतर गए। चालक को वक्त पर पता न चलने के कारण डिब्बा ट्रैक के साथ घिसटता हुआ नानकसर रेलवे क्रासिंग भी पार कर गया।
विज्ञापन
ट्रेन का 'बेपटरी' डिब्बा 10 कि.मी दौड़ा, ट्रैक तोड़ा...ट्रेनें रद्द
3 of 5
रेलवे क्रासिंग पर तैनात गेटमैन की नजर घिसटते हुए डिब्बे पर पड़ी। उसने तुरंत इसकी सूचना जगरांव रेलवे स्टेशन के अधिकारियों को दी। अधिकारियों ने रेलगाड़ी को जगरांव रेलवे स्टेशन पर ही रोक लिया। जानकारी मिलते ही डीआरएम फिरोजपुर अनुज प्रकाश समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके अलावा ट्रैक की मरम्मत का काम युद्धस्तर पर शुरू किया गया।
ट्रेन का 'बेपटरी' डिब्बा 10 कि.मी दौड़ा, ट्रैक तोड़ा...ट्रेनें रद्द
4 of 5
अजीतवाल से जगरांव तक प्रभावित रेल ट्रैक में करीब 11 से 15 हजार तक सीमेंट के स्लीपरों को नुकसान पहुंचा है। जानकारों का कहना है कि इस ट्रैक को सही करने में करीब एक माह का वक्त लग सकता है। इस दौरान दस किलोमीटर के प्रभावित रेल ट्रैक से गाड़ियों केवल पंद्रह किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ही चल सकेंगी। इससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में अधिक वक्त लगेगा।
ट्रेन का 'बेपटरी' डिब्बा 10 कि.मी दौड़ा, ट्रैक तोड़ा...ट्रेनें रद्द
5 of 5
घटना के बाद फिरोजपुर और लुधियाना के बीच चलने वाली लगभग छह ट्रेनें रद करनी पड़ी और दो ट्रेनों का रूट बदलना पड़ा। सतलुज एक्सप्रेस (4629) और चंडीगढ़ एक्सप्रेस (4614) का रूट बदला गया। फिरोजपुर से चलने वाली पैसेंजर ट्रेन टू-एलएफ, आठ-एलएफ, चार-एलएफ के अलावा लुधियाना से आने वाली पैसेंजर ट्रेन वन-एलएफ, तीन-एलएफ व पांच-एलएफ रद करनी पड़ी।