हरियाणा में चली मौत की ट्रेन, बिछीं चारों ओर लाशें
Tue, 27 Jan 2015 09:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
हरियाणा के हिसार में गणतंत्र दिवस के दिन मानव रहित रेलवे फाटक पर भीषण हादसा हो गया। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई।
हरियाणा में चली मौत की ट्रेन, बिछीं चारों ओर लाशें
ट्रेन और टाटा मैजिक की टक्कर में 12 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक एक ही परिवार के थे।
हरियाणा में चली मौत की ट्रेन, बिछीं चारों ओर लाशें
बताया जाता है कि परिवार के लोग धार्मिक कार्यक्रम में मत्था टेकने पड़ोस के गांव जा रहे थे। मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
हरियाणा में चली मौत की ट्रेन, बिछीं चारों ओर लाशें
हादसा बरवाला कस्बे के पास हुआ। बरवाला कस्बा हाल ही में रामपाल को लेकर सुर्खियों में रहा था।
हरियाणा में चली मौत की ट्रेन, बिछीं चारों ओर लाशें
हादसे में टाटा मैजिक के पचखड़डे उड़ गए। हादसा इतना भीषण था कि मैजिक में सवार 19 में से 12 लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।
हरियाणा में चली मौत की ट्रेन, बिछीं चारों ओर लाशें
ट्रेन और टाटा मैजिक की टक्कर होते ही चीख पुकार गुंजने लगी। आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।
हरियाणा में चली मौत की ट्रेन, बिछीं चारों ओर लाशें
टक्कर के बाद ट्रेन टाटा मैजिक को कुछ दूर तक घसीटते हुए ले गई। कुछ देर बाद जब ट्रेन रूकी तो मंजर बेहदद खौफनाक था।