फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी न रही, पर पाकिस्तानी पिता ने चौंकाने वाली बात कही

Wed, 08 Jul 2015 01:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
पाकिस्तान के हामिद इमरान की 13 साल की बेटी की भारत में इलाज के दौरान मौत हो गई, लेकिन भारत के बारे में बाघा बॉर्डर पर उन्होंने जो कहा, वो रियली में चौंकाने वाला था। देखिए, पूरा मामला।
विज्ञापन

बेटी न रही, पर पाकिस्तानी पिता ने चौंकाने वाली बात कही

2 of 7
किसी समय भारत आने से डरने वाले पाकिस्तानी पिता का भारत से प्यार बेटी के मरने के बाद खुलकर सामने आया। दरअसल भारत में मिले व्यवहार, सहयोग और दिल्ली के एक परिवार से मिली मदद की वजह से भारतीयों के प्रति हमीद की सोच ही बदल गई। इलाज के दौरान बेटी की मौत होने के बावजूद हामिद ने अपने फेसबुक वाल पर लिखा, 'आई लव इंडिया, ग्रेट इंडिया।'

विज्ञापन

बेटी न रही, पर पाकिस्तानी पिता ने चौंकाने वाली बात कही

3 of 7
मामला तब शुरू हुआ जब पाकिस्तान निवासी हामिद इमरान की 13 वर्षीय बेटी अबीहा के लीवर में ख़राबी की वजह से इलाज के लिए भारत आना जरूरी हो गया। दरअसल इससे पहले सउदी अरब में अबीहा का पहला ऑपरेशन हुआ इसके बावजूद जब अबीहा ठीक नहीं हुई तो हामिद को किसी ने बेटी की जान बचाने के लिए दिल्ली में ‌दिखाने की सलाह दी।

बेटी न रही, पर पाकिस्तानी पिता ने चौंकाने वाली बात कही

4 of 7
हामिद इमरान बताते हैं कि उन्हें डर था कि भारतीय कैसे होंगे? पाकिस्तानी होने के नाते उनके साथ कैसा सलूक करेंगे, लेकिन उसकी बेटी को भारत के डाक्टरों और नर्सों से बहुत प्यार था। डर को पीछे छोड़ जब वह भारत आया तो उसकी भारत और भारतीयों के बारे में सोच गलत साबित हुई। हामिद इस साल की 25 फरवरी को बेटी के साथ भारत आया और 16 मार्च को अबीहा का आपरेशन किया गया।

विज्ञापन

बेटी न रही, पर पाकिस्तानी पिता ने चौंकाने वाली बात कही

5 of 7
इस बार उसके मामा के लीवर का हिस्सा उसे लगाया गया लेकिन यह आपरेशन भी ज़्यादा देर तक सफल न रह सका और अबीहा की मौत हो गई। जिंदगी छोड़ गई अबीहा अपने पिता को धीरे-धीरे भारतीयों के साथ जोड़ती गई। खास तौर पर दिल्ली के रहने वाले एक परिवार ने अबीहा और हामिद की एक परिवार की तरह ही देखभाल की। उनके प्यार को देखते हुए हामिद की भारत और भारतीयों प्रति सोच बदल गई।

विज्ञापन

बेटी न रही, पर पाकिस्तानी पिता ने चौंकाने वाली बात कही

6 of 7
भारत से अबीहा के शव के साथ लौटते समय हामिद अटारी बॉर्डर पर बीएसएफ के अफसरों और जवानों के सहयोग और हमदर्दी से भी प्रभावित हुए। बकौल हामिद, एक भारतीय जवान हमारी वैन के छत को कपड़े से ढंक दिया। ताकि अबीहा का शव तेज धूप की वजह से खराब न हो लेकिन जब हम अपने मुल्क में दाखिल हुए तो वहां पाकिस्तानी फौजियों ने कागजी कार्रवाई के लिए हमें बॉर्डर पर तीन घंटे तक रोके रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी न रही, पर पाकिस्तानी पिता ने चौंकाने वाली बात कही

7 of 7
भले ही हामिद की बेटी को भारत के डाक्टर बचा नहीं सके, इसके बावजूद भी उसने फेसबुक पर भारतीयों प्रति अपने प्यार का इजहार 'आई लव इंडिया, ग्रेट इंडिया' लिख कर किया है। अबीहा ने मरने से पहले लिखी अंतिम चिट्टी में भी भारतीय डॉक्टर्स को थैंक्यू बोला।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें