फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के साथ रहना चाहती थी, मरा साबित करने के लिए सहेली को जिंदा जला दिया

Tue, 01 Aug 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
Demo Pic - फोटो : google
प्रेमी के साथ रहने की चाहत में एक लड़की ने खुद को मरा साबित करने के लिए अपनी ही सहेली को जिंदा जला डाला। देखिए
विज्ञापन

2 of 7
हत्या
मामला पंजाब के मानसा का है, पुलिस ने दो दिन पहले गली सड़ी मिली लाश का मामला सुलझाकर गांव बहणीवाल की कर्मजीत कौर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मृतका के पति के बयान पर कर्मजीत कौर के अलावा तीन अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर किया है। 
विज्ञापन

3 of 7
हत्या - फोटो : प्रतिकात्मक चित्र
थाना जोड़किया के मुखी हरप्रीत सिंह के अनुसार आरोपी कर्मजीत ने माना कि वह सहेली शिंदर को जिंदा जलाकर यह साबित करना चाहती थी कि परिवारवाले और गांववासी यह समझे कि उसकी मौत हो चुकी है। ताकि वह बाकी जिंदगी प्रेमी के साथ गुजार सके। 

4 of 7
हत्या - फोटो : DEMO Pics
कर्मजीत कौर ने शिंदर कौर के सिर पर चोट मारकर उसको जिंदा जलाया, ताकि उसकी पहचान न हो सके। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि कर्मजीत के साथ इस घटना को अंजाम देने में ओर कौन मिला हुआ है। 
विज्ञापन

5 of 7
गांव बहणीवाल के सुखदेव सिंह ने पुलिस को शिकायत की थी उसकी पत्नी शिंदर कौर 28 जुलाई को अपनी सहेली कर्मजीत कौर के साथ लक्कड़ लेने के लिए घर से गई थी। वह 29 जुलाई की सुबह तक वापस नहीं आई। बाद में शिंदर कौर की जली हुई लाश एक किसान के बाग में से बरामद हुई।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : Demo Pic
थाना जोड़किया की पुलिस के मुखी हरप्रीत सिंह पुलिस टीम समेत पहुंचे। जांच में सामने आया कि कर्मजीत कौर के किसी के साथ प्रेम संबंध थे। पुलिस के मुताबिक कर्मजीत कौर ने योजना बनाई थी कि वह शिंदर कौर को मारकर उसकी लाश को जला दे, ताकि पहचान न हो सके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गिरफ्तार - फोटो : gettty
थाना जोड़किया के मुखी हरप्रीत सिंह का कहना है कि पुलिस ने उक्त मामले में कर्मजीत कौर को गिरफ्तार कर लिया, बाकी इस संबंधी जांच जारी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें