फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं आप भी गलत 'इमोजी' का इस्तेमाल तो नहीं कर रहे हैं, 7 क्लिक करके दूर करें कन्फ्यूजन

Mon, 03 Feb 2020 09:08 AM IST
खुशबू गोयल रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 9
इमोजी - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
व्हाट्सएप हो या फेसबुक। आजकल कोई भी बात बिना इमोजी पूरी नहीं होती। कोई हाथ जोड़ने वाला भेज देता है तो कोई हंसी वाला। लेकिन कई बार उल्टा-पुल्टा भी हो जाता है। लोगों को पता नहीं होता कि किस सिचुएशन में कौन सी इमोजी भेजी जाए। कई बार तो लोग नाराज हो जाते हैं। कुछ तो ऐसी इमोजी हैं, जिन पर कन्फ्यूजन बना रहता है। आइए कुछ ऐसी इमोजी के बारे में बात करते हैं, जो कन्फ्यूजन बनाए रखती हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
स्वैग या फिर आई लव यू?
अक्सर इन साइन को हम स्वैग का निशान मानते हैं। कई बार दोस्त, परिवार व ऑफिस के ग्रुप में शेयर करते हैं। इस ग्रुप में सीनियर, जूनियर सभी होते हैं। स्वैग दिखाने के लिए इस इमोजी को भेज देते हैं लेकिन यह स्वैग को दर्शाता ही नहीं है। यह अमेरिकन साइन लैंग्वेज है। छोटी फिंगर, इंडेक्स फिंगर और थम्ब फिंगर आई लव यू का मैसेज देती है। तो अब किसी को भी यह इमोजी भेजने से पहले एक बार सोच लें।
विज्ञापन

3 of 9
इमोजी - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
जुकाम या फिर बेईमान?
इस इमोजी को लेकर बहुत ज्यादा कन्फ्यूजन है। कई लोग इस इमोजी का इस्तेमाल बुखार या फिर जुकाम दर्शाने के लिए करते हैं। इसके अलावा इसे कई बार लोग कन्फ्यूजन से भरे एक्सप्रेशन के लिए भी इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इसका असली मतलब यह बताना होता है कि आप झूठ बोल रहे हैं या किसी चीज को लेकर आप बेईमान हैं।

4 of 9
इमोजी - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
हैरान या फिर शर्मिंदा होना?
एक रिपोर्ट के अनुसार 90 प्रतिशत लोग इस इमोजी का गलत जगह इस्तेमाल करते हैं। ज्यादातर लोग इस इमोजी को हैरानी से देखने, स्पीचलेस और आश्चर्य के तौर पर करते हैं लेकिन इसका मतलब बिलकुल ही उलट है। इमोजीपीडिया के अनुसार इस इमोजी का अर्थ किसी के द्वारा शर्मिंदा होना है।
विज्ञापन

5 of 9
इमोजी - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
कूल या फिर कॉल करो?
इसका इस्तेमाल अक्सर ओके या कूल जैसे शब्दों को दर्शाने के लिए करते हैं। पर इसका असली मतलब होता है कि मुझे कॉल करो। इस इमोजी को बहुत से लोग गलत जगह इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अब पता चल चुका है तो अब से किसी को कॉल करने के लिए बोलना है तो बस ये इमोजी उसे भेज दें।
विज्ञापन

6 of 9
इमोजी - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
लहराता हुआ हाथ या एक थप्पड़?
अक्सर इस इमोजी को लेकर गड़बड़ होती है। इसे हैलो या हाय करने का इमोजी समझ कर भेज देते हैं लेकिन सामने वाला इसे थप्पड़ समझता है। ऐसे में मामला बिगड़ जाता है। इमोजीपीडिया के अनुसार यह हैलो या फिर गुड बाय करने का इमोजी है। चीन के ‘वी चैट’ में इस इमोजी का इस्तेमाल दोस्ती टूटने पर किया जाता है।
विज्ञापन

7 of 9
emoji - फोटो : amar ujala
रोना या थकावट की निशानी?
इसके एक्सप्रेशन को देखकर हर कोई धोखा खा जाता है और इसे अक्सर रोने वाले एक्सप्रेशन के लिए इस्तेमाल करते हैं। लेकिन असल में ये इमोजी थकावट को दर्शाने के लिए होती है।

8 of 9
इन इमोजी का सबसे ज्यादा इस्तेमाल
खुशी के आंसू के साथ चेहरा, रोने का चेहरा, स्माइलिंग फेस विद हार्ट आइज़, रेड हार्ट, बैकहैंड इंडेक्स पॉइंटिंग राइट, पर्पल हार्ट, दो दिल, स्माईलिंग फेस विद स्माइलिंग आइज, थिंकिंग फेस, फोल्डेड हैंड्स (स्रोत: वर्ष 2018 में ब्रांडवाच, ट्विटर के एक सर्वे के अनुसार)
विज्ञापन

9 of 9
प्रोफेसर तेजिंदर पाल सिंह - फोटो : अमर उजाला
शब्द के मुकाबले इमोजी का प्रभाव ज्यादा
यूबीएस के एसोसिएट प्रोफेसर तेजिंदरपाल सिंह बताते हैं कि शब्दों के मुकाबले इमोजी का प्रभाव ज्यादा होता है। शब्दों में हम अपनी फीलिंग्स को जाहिर नहीं कर पाते हैं लेकिन इमोजी के माध्यम से वह संभव है। इसके अलावा बहुत से ऐसे लोग हैं, जिनकी अंग्रेजी बहुत ज्यादा अच्छी नहीं होती है तो वह इमोजी के माध्यम से भी बात कर लेते हैं। लेकिन इमोजी के इस्तेमाल में काफी सावधानी बरतनी चाहिए। अगर किसी इमोजी के मतलब को नहीं समझते हैं तो उसके इस्तेमाल से बचना चाहिए। अगर कन्फ्यूजन है तो इंटरनेट पर इमोजी को लेकर गाइड उपलब्ध है, उन्हें फ्री में डाउनलोड कर पढ़ा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें