फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा सफर, बुआ के घर पहुंचने से पहले छीन ली 3 दोस्तों की जान, देखिए कैसे?

Mon, 19 Feb 2018 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 9
सोनीपत में सड़क हादसा
तीन दोस्त हंसते-खेलते सफर पर निकले थे, लेकिन मंजिल तक पहुंचने से पहले ही उनकी जान चली गई। कहानी फिल्मी नहीं, बल्कि रियल घटना है।
विज्ञापन

2 of 9
सोनीपत में सड़क हादसा
सोनीपत के भंडेरी गांव के पास गन्ने से भरे ट्रक की चपेट में आकर मरे रोहतक के चिड़ी गांव के तीनों युवकों के बीच गहरा याराना था। गांव के लोग तीनों दोस्तों की दोस्ती की मिसाल दिया करते थे। मृतक अमित के ताऊ महेंद्र सिंह ने बताया कि तीनों की दोस्ती को देखते हुये ही शवों का आसपास ही अंतिम संस्कार कराया गया। शुक्रवार की रात में सड़क हादसे में तीनों की मौत हो गई।
विज्ञापन

3 of 9
सोनीपत में सड़क हादसा
शनिवार को 12 बजे के बाद ही तीनों के शव गांव में पहुंचे। शवों के गांव में पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे में मरे 24 वर्षीय अमित के पिता दिलबाग सिंह ने बताया कि अमित, मोहित व सुभाष के बीच दोस्ती का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अक्सर तीनों एक दूसरे के घर खाना खाते थे। एक साथ आते जाते थे। शादी समारोह में भी एक साथ ही शामिल होते थे।

4 of 9
सोनीपत में सड़क हादसा
बुआ के बेटे से लगाव मौत के पास खींचकर लाया
हादसे में मृतक मोहित को अपने बुआ के बेटे अजय से बहुत लगाव था और यह लगाव ही उसे मौत के पास तक खींचकर ले आया। मोहित के भाई राजेश ने बताया आहुलाना में उनकी बुआ रहती है और मोहित के पास शुक्रवार शाम को उनकी बुआ के बेटे अजय का फोन आया था। जिसने कहा था कि उसका मोहित से मिलने का मन कर रहा था, जिस पर मोहित ने जल्द ही आहुलाना आने की बात कही थी।
विज्ञापन

5 of 9
सोनीपत में सड़क हादसा
अजय से बात होने के कुछ देर बाद मोहित को दोनों दोस्त अमित व सुभाष मिल गए और उनका आहुलाना जाने का तुरंत ही प्लान बन गया। इसके बाद ही तीनों बाइक पर सवार होकर आहुलाना के लिए रवाना हो गए, क्योंकि मोहित अपनी बुआ के बेटे अजय से मिलना चाहता था। लेकिन मोहित व उसके दोस्तों को यह नहीं पता था कि इस तरह रात में जाना खतरनाक हो सकता है और इसमें ही उनकी जिंदगी चली गई।

 
विज्ञापन

6 of 9
सोनीपत में सड़क हादसा
कम उम्र में ग्राम पंचायत सदस्य बना था अमित
हादसे में दूसरे मृतक अमित के ताऊ महेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले दिनों ही अमित ने ग्राम पंचायत वार्ड नंबर 13 से सदस्य पद पर चुनाव लड़ा था। कम उम्र में चुनाव में जीत दर्ज कर रिकार्ड कायम किया था। अमित गांव में सबसे कम उम्र में ग्राम पंचायत सदस्य बने। जिस पर ग्रामीणों ने अमित का गांव में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया था। अमित परिवार में इकलौता लड़का था। उसके परिवार में दो बहन रीना व रेखा और हैं।
विज्ञापन

7 of 9
सोनीपत में सड़क हादसा
अब कौन करेगा सुभाष के परिवार का गुजारा
मृतक सुभाष कुमार के पिता रघुवीर सिंह पूर्व फौजी थे। तीन साल पूर्व ही बीमारी के कारण उनकी मौत हो गई थी। सुभाष के अलावा परिवार मं भाई सुरेंद्र, बहन सुदेश, सुमन व मां रोशनी देवी है। सुभाष ही खेतीबाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। अब सुभाष की मौत के बाद परिवार के समक्ष दो वक्त की रोजी रोटी का संकट भी आन खड़ा हो गया है। सुभाष की मां रोशनी बार बार परिवार के पालन पोषण की बात कहकर ही बिलख रही थी।

8 of 9
सोनीपत में सड़क हादसा
तीनों दोस्तों की नहीं हुई थी शादी
तीनों दोस्तों की अभी शादी नहीं हुई थी। परिजन तीनों की ही शादी तय करने में लगे थे, एक साथ शादी करने का प्लान था। तीनों दोस्त बैलों की तर्ज पर आगामी 25 फरवरी को गांव में ट्रैक्टर दौड़ आयोजित कराना चाहते थे। दौड़ के संबंध में भी तीनों लोगों की पर्चियां काटने के लिये आहुलाना जा रहे थे। लेकिन हादसे ने सभी सपनों पर पानी फेर दिया। गांव में भी सन्नाटा छा गया है।
विज्ञापन

9 of 9
सोनीपत में सड़क हादसा
गौरतलब है कि सोनीपत में गांव भंडेरी के पास गन्ने से लदे एक ट्रक ने शुक्रवार रात 10 बजे बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई। तीनों रोहतक जिले के चिड़ी गांव से आहुलाना जा रहे थे। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर युवकों के परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज किया है। मृतकों में एक पंचायत सदस्य भी था। मृतकों की पहचान मोहित (21), अमित (20) और सुभाष उर्फ टिंडी (22) के रूप में हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें