आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए एक जवान के परिवार को लेटर भेज कर धमकियां दी जा रहीं है। साथ ही उस लेटर में पीएम मोदी और अंबानी की तिजोरी का जिक्र है, देखिए
विज्ञापन
2 of 7
शहीद के घर पहुंचा धमकी भरा लेटर
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, जम्मू के माछिल सेक्टर में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए पिछले वर्ष दिवाली से एक दिन पहले शहीद हुए गांव अंटेड़ी निवासी मनदीप सिंह के परिजनों के पास फिर से एक पत्र पहुंचा है। इससे पहले भी परिजनों के पास एक पत्र पहुंचा था। पुलिस ने दोनों पत्रों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
3 of 7
शहीद के घर पहुंचा धमकी भरा लेटर
- फोटो : अमर उजाला
पत्रों के मिलने से शहीद के परिजन जहां दहशत में हैं वहीं रविवार को एसएचओ बाबैन दिलीप कुमार भी उनके घर पहुंचे। जहां उन्होंने शहीद मंदीप की मां निर्मला, भाई संदीप व पत्नी प्ररेणा से विस्तार से बातचीत की तो वहीं पत्नी ने उन्हें इन पत्रों को लेकर शिकायत भी दी।
4 of 7
शहीद के घर पहुंचा धमकी भरा लेटर
- फोटो : अमर उजाला
नहीं समझ आया, आखिर कौन भेज रहा पत्र : निर्मला
शहीद मंदीप की मां निर्मला देवी का कहना है कि उनके पास जहां 7 मार्च को पिपली पोस्ट ऑफिस की मोहर लगा पोस्टकार्ड दो दिन पूर्व ही पहुंचा है। इसके अलावा पिछले वर्ष 23 अक्तूबर को भेजा गया एक पत्र भी उन्हें मिला था। पहले आए पत्र को उन्होंने अनदेखा कर दिया था, लेकिन अब फिर पत्र आना गंभीर बात है। ये पत्र आखिर कौन उनके पास भेज रहा है और वह क्या चाहता है, यह उनकी समझ अब तक नहीं आया है। जिला प्रशासन व पुलिस को इस मामले की तह तक जाना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 7
शहीद के घर पहुंचा धमकी भरा लेटर
- फोटो : अमर उजाला
पहले पत्र में दी भद्दी गालियां तो दूसरे में धमकी
शहीद की मां निर्मला देवी के नाम भेजे गए पहले पोस्टकार्ड पत्र में भद्दी गालियां दी गई है तो दूसरे पत्र में कुछ कोड भाषा के रूप में धमकी भी दी गई है। इसमें लिखा गया है कि आराम सिंह अरे पागल तेरे डेथ वारंट पर साइन हो चुके है, मरना तो डरना क्या। इसके अलावा चीन के संबंधों से लेकर कश्मीर समस्या व अंबानी की तिजोरी का भी जिक्र किया गया है।
विज्ञापन
6 of 7
शहीद के घर पहुंचा धमकी भरा लेटर
हालांकि इस पत्र में एक मोबाइल नंबर भी दिया गया है, जो कि बंद मिल रहा है। इस पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी जिक्र किया गया है तो वहीं शहीद मंदीप के भाई व उसकी पत्नी के नाम से भी कुछ लिखा गया है। इस पत्र में उन्हें मिले 50 लाख रुपये की सहायता पर मुबाकरबाद भी दी है तो वहीं ये दोनों पत्र लिखे जाने की भाषा व मकसद कोई स्पष्ट रूप से समझ नहीं पा रहा है।
शहीद के घर पहुंचा धमकी भरा लेटर
- फोटो : अमर उजाला
शहीद के परिजनों के साथ पूरी सरकार : विधायक
लाडवा विधायक डॉ. पवन सैनी ने बताया कि शहीद के परिजनों को घबराने की जरूरत नहीं है। पूरी सरकार उनके साथ खड़ी है। पुलिस मामले की गहराई तक पहुंचेगी और आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।