फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संकट: 15 मई से ये 16 अनारक्षित मेल एक्सप्रेस ट्रेनें रहेंगी रद्द, यात्रा से पहले यहां देखें लिस्ट

Thu, 13 May 2021 07:08 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर/पठानकोट (पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
भारतीय रेल - फोटो : शटरस्टॉक्स
रेलवे ने अनारक्षित 16 मेल एक्सप्रेस ट्रेनों को 15 मई से रद्द करने का निर्णय लिया है। कोरोना महामारी के बीच इन ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बेहद कम हो गई है। जैसे ही कोरोना महामारी का प्रकोप कम होगा उसके बाद इन ट्रेनों को चलाए जाने की संभावना है। यह जानकारी फिरोजपुर रेल डिवीजन के रेल मंडल प्रबंधक राजेश अग्रवाल ने दी। डीआरएम ने कहा कि रेलवे बोर्ड ने लोगों की सुविधा के लिए ये ट्रेनें दोबारा चलाई थीं। कोरोना की दूसरी लहर में यात्रियों की संख्या बहुत कम हो गई है। यही वजह है कि रेलवे बोर्ड ने इन ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है। पठानकोट-अमृतसर रेल सेक्शन की दो पैसेंजर ट्रेनें भी 15 मई से रद्द रहेंगी। पठानकोट से सुबह 5:15 बजे अमृतसर जाने वाली और अमृतसर से रात 8:35 बजे पठानकोट पहुंचने वाली ट्रेन 15 मई से आगामी आदेश तक रद्द रहेगी। इसके बाद इस रूट पर अमृतसर और पठानकोट से केवल 1-1 ट्रेन ही चलेगी। 
विज्ञापन

2 of 5
रेल ट्रैक
अब इस रूट पर पठानकोट से शाम 5:30 और अमृतसर से सुबह 9:40 बजे आने वाली पैसेंजर ट्रेन चलती रहेंगी। बता दें, गत वर्ष कोरोना के चलते 23 मार्च को सभी ट्रेनें बंद कर दी गई थीं, जिसके बाद रेलवे ने पहले लंबी दूरी की ट्रेनों को एक-एक कर चलाया और मार्च में पठानकोट से अमृतसर के लिए चार, जोगिंद्रनगर के लिए चार, उधमपुर के लिए दो तथा जालंधर के लिए चार ट्रेनों को मेल एक्सप्रेस किराये के साथ शुरू किया था।
विज्ञापन

3 of 5
भारतीय रेल
इसके बाद लगातार बढ़ते कोरोना मामलों के कारण ट्रेनों में नाम मात्र सवारियां ही सफर कर रही थीं। 

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

  • अंबाला कैंट-लुधियाना (04503)
  • लुधियाना-अंबाला कैंट (04504)
  • फिरोजपुर कैंट-लुधियाना (04626)
  • लुधियाना-फिरोजपुर कैंट (04625)

4 of 5
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
  • फाजिल्का-बठिंडा (04632)
  • बठिंडा-फाजिल्का (04631)
  • जालंधर सिटी-फिरोजपुर कैंट (04637)
  • फिरोजपुर कैंट-जालंधर सिटी (04638)
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ट्रेन - फोटो : पीटीआई
  • लोहियां खास-लुधियाना (04630)
  • लुधियाना-लोहियां खास (04629)
  • फिरोजपुर कैंट-फाजिल्का (04627)
  • फाजिल्का-फिरोजपुर कैंट (04628)
  • फाजिल्का-फिरोजपुर कैंट (04644)
  • फिरोजपुर कैंट -फाजिल्का (04643) 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें